मक्का मदीना और वेटिकन पर भी क्यों नहीं निकलता बीच का रास्ता : बाबा रामदेव
भारत देश की सर्वोच्च अदालत ने 5 सितंबर से 17 अक्टूबर तक लगातार चली 40 दिन की सुनवाई के बाद आखिरकार राम जन्मभूमि विवाद को लेकर अपना फैसला ले लिया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अभी अपने फैसले को सार्वजनिक नहीं किया है। परंतु 17 अक्टूबर से आने वाले 23 दिनों के अंदर इस फैसले को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। राम जन्मभूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में क्या फैसला आएगा इस बात को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। पहले इसमें मध्यस्थता की बात की जा रही थी। मगर उसका कोई भी दांवपेच सफल नहीं हुआ।
हाल ही में योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बयान दिया है उन्होंने बयान देते हुए कहा कि हम अपने पूर्वज भगवान श्री राम की जन्मभूमि को लेकर मध्यस्थता क्यों करें! यदि किसी की यही मांग है कि अयोध्या में समझौता होना चाहिए तो मक्का मदीना और वेटिकन में भी कोई बीच का रास्ता निकाला जाना चाहिए। ताकि हम वहां पर अपने भगवान की मूर्ति को स्थापित कर सकें।
मक्का मदीना और वेटिकन में लगाएंगे भगवान की मूर्ति
बाबा रामदेव ने एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा कि लोग अक्सर भगवान श्री राम की जन्म भूमि को लेकर मध्यस्थता की बात करते हैं। मैं उनसे यह कहना चाहता हूं कि मक्का मदीना में भी हमें एक कोना दिया जाए। वहां पर हम भगवान राम, श्री कृष्ण और भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वेटिकन सिटी में भी हमें एक छोटा सा स्थान मिलना चाहिए। वहां पर हम बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित करेंगे। दरअसल मक्का मदीना मुसलमानों का पवित्र तीर्थ स्थान है जबकि वेटिकन सिटी में रोमन कैथोलिक चर्च है।
भगवान राम हमारे पूर्वज
योग गुरु बाबा रामदेव ने न्यूज़ चैनल से बात करते हुए आगे कहा कि भगवान श्री राम भारत में रहने वाले समस्त लोगों के पूर्वज हैं। पूरी दुनिया या जानती है कि उनका जन्म अयोध्या में हुआ था। ऐसे में हम उनकी जन्मभूमि से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



