पीएम मोदी के साथEntertainment News 

पीएम मोदी के साथ बॉलीवुड सितारों ने ली सेल्फी

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी अपने कार्य को देशभर और दुनिया भर में चलाने के लिए अलग अलग तरीके खोज निकालते हैं। वह ऐसा प्रयास करते रहते हैं कि इनके द्वारा चलाया गया अभियान जो कि देश के फायदे में हो वह जन-जन तक पहुंचे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हाल ही में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग में स्थित पीएम आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका नाम चेंज विद इन रखा गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों को आमंत्रित किया और उनके साथ खुलकर चर्चा की। बॉलीवुड के सितारे भी देश के प्रधानमंत्री के साथ खुली वार्ता कर काफी प्रसन्न महसूस कर रहे थे। कार्यक्रम के समापन के बाद पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने के लिए बॉलीवुड सितारों में होड़ लग गई। इस कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान और आमिर खान मुख्य चर्चा का केंद्र रहे।

पीएम मोदी के साथ शाहरुख और आमिर ने ली सेल्फी

शाहरुख खान और आमिर खान

इस कार्यक्रम के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी ली और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया। दोनों सितारों ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को पूरा करने के लिए वह अपनी पूरी कोशिश करेंगे और इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा ओपन डिस्कशन करने के लिए हम उन्हें धन्यवाद करते हैं। हम पूरी दुनिया में महात्मा गांधी के सपने का सफल होने का संदेश देने का प्रयास करेंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी खिंचाई फोटो

पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पीछे नहीं रही। इस मौके पर जैकलीन फर्नांडिस एकता कपूर कंगना राणावत जैसे नेताओं ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। इन्होंने भी भविष्य में देश भर में स्वच्छता के अभियान को साकार करने के लिए सार्थक कदम उठाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
पीएम मोदी के साथ बॉलीवुड सितारों ने ली सेल्फी
Article Name
पीएम मोदी के साथ बॉलीवुड सितारों ने ली सेल्फी
Description
लोक कल्याण मार्ग में स्थित प्रधानमंत्री आवास पर एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने के लिए बॉलीवुड अभिनेताओं में होड़ लगी रही।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment