राम मंदिर मुद्दे पर आधे घंटे चली योगी और श्री श्री की मुलाकात
आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच चल रही मुलाकात खत्म हो गई है. दोनों के बीच राम मंदिर मुद्दे पर बात हुई, ये मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली. बुधवार को ही श्री श्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद कई अन्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे. इनमें दिगंबर अखाड़ा, निर्मोही अखाड़ा, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच, शिव सेना, हिंदू महासभा के अलावा विनय कटियार से भी मुलाकात का भी कार्यक्रम है.

