जानियें कैसे इस उपाय के जरिये घरों में नहीं घुस पाएंगे मच्छर, मक्खी, चींटीInteresting Knowledge 

जानियें कैसे इस उपाय के जरिये घरों में नहीं घुस पाएंगे मच्छर, मक्खी, चींटी

हम जानते हे कि बारिश का सीजन जाने के बाद अकसर घरों में मच्छर, चींटी, मक्खियों या अन्य कीड़े मकोड़े बढ़ जाते हैं। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आजकल वैसे भी डेंगू का खास असर देखा जा रहा है। हाल ही में स्वास्थ विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ राजधानी भोपाल में ही अब तक डेंगू के 1200 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 1 की मौत भी हो चुकी है। कई लोग चूहों से भी परेशान रहते हैं। कोई भी इन चीजों को अपने घर में नहीं देखना चाहता। इसके लिए लोग कई उपाय भी करते हैं।

इन चीजों से होता है नुकसान

कई लोग इससे निजात पाने के लिए बाजार में मिलने वाले जहरीले क्वाइल, कीटनाशक या क्रीम शरीर पर लगाते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ दिनों में इनके अपने नुकसान होने लगते हैं। जैसे कई चिकित्सक मासिकिटों क्वाइल के धूएं को घर में मौजूद लोगों की सेहत के लिए हानिकारक बताते हैं। अन्य कीटनाशकों को भी जहर से ही बनाया जाता है। खासतौर पर ये उन घरों में ज्यादा नुकसान देते हैं, जहां छोटे बच्चे या बुजुर्ग है। तो आइए जानते है इस घरेलू उपाय के जरिये घर में नहीं घुसेंगे कीड़े-मकौड़े।

ये उपाय करने से नहीं घुसेंगे घर में मच्छर

नीम के तेल में कपूर मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें। अब इस मिश्रण का तेजपत्तों पर स्प्रे करें और तेजपत्ते को जला लें। तेजपत्ते का धुंआ सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाता, साथ ही इसके धुएं से कोई आम मच्छर ही नहीं बल्कि डेंगू-मलेरिया के मच्छर भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

इस चीज के रखने से भाग जाएंगी चीटियां

बारिश के बाद अकसर घरों में चींटियां आने लगती हैं, जो काटती तो हैं ही, घर में रखा खाने पीने का सामान भी खाकर खराब कर देती हैं। यही वजह है ज्यादातर ये किचिन में होती हैं। ऐसे में अगर चींटी के बिल के पास ककड़ी के छोटे टुकड़े रख दें, तो तुरंत ही चीटियां भाग जाएंगी।

चूहों से परेशानी में इस तरह मिलेगी निजात

अगर आप घर में चूहों से परेशान है तो इसके लिए भी बेहद कारगर उपाय है। अकसर चूहे किचन में मौजूद खाने का सामान तो खराब करते ही हैं, साथ ही घर की कई जरूरी चीजें भी कुतर देते हैं। अगर घर में चूहे ज्यादा हो जाएं तो ये घर की जमीन में ही बिल बना देते हैं। इन्हें भगाने के लिए घर के सभी कोनों में काली मिर्च के दाने फैला दें। आप देखेंगे कि 24 घंटों के भीतर चूहे घर से भाग जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment