Breaking News News Poll 

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों में भाजपा की भारी जीत

आज हाल ही में हुये नगर निकाय चुनावों का परिणाम घोषित हुये। इन चुनावों में राज्य में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी को भारी जीत मिली। कुल 16 नगर निगमों में से 14 में भाजपा के मेयर जीते जबकि 2 में मायावती के बहुजन समाजवादी पार्टी को जीत मिली।

पहली बार नगर निगम बने मथुरा और अयोध्या में भी भाजपा के उम्मीदवार जीते। प्रदेश की 198 नगरपालिकाओं और 438 नगर पंचायतों में भी भाजपा की बढ़त है। कुल 198 नगरपालिकाओं में अब तक के रुझानों में भाजपा 66 सीटों पर आगे है। बसपा दूसरे और सपा तीसरे नंबर पर है। और 438 नगर पंचायतों में मतगणना जारी है। नगर पंचायतों में से 283 के परिणाम आ गए हैं, इनमें से भाजपा ने 160 में जीत दर्ज की है।

Related posts

Leave a Comment