पश्चिम बंगाल की परीक्षा में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा क्यों दिखाया गया?
पश्चिम बंगाल की बोर्ड की परीक्षा में भारत के नक्शे से कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत से बाहर दिखाया गया। इस मैप में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया। पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड 2017 के परीक्षा पत्र में इतनी बढ़ी चूक कैसे हो गयी? या यह जान-बूझ कर की गयी है, सोचनीय है।
निश्चित रूप से यह एक अवांछनीय कदम है, जो भारतीय अखंडता की विरुद्ध है। हालांकि इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। लेकिन यह मुद्दा देश हित का है, और इसकी जाँच होनी चाहिए और दोषियों को उचित दंड देना चाहिए।

