Bollywood Entertainment Featured Article 

इन फिल्मों के सीक्वल की हो रही ज़बरदस्त चर्चा

फिल्मे,हिट फिल्मे और उनका सीक्वल| बॉलीवुड में ये प्रचलन जोरो पर है| किसी हिट फिल्म का सीक्वल बंनाने में उतना रिस्क नहीं रहता| क्यूकि दर्शको ने उसके पहले पार्ट को हाथो-हाथ लिया होता है| दूसरा, उसकी सफलता की गारंटी रहती है| आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ फिल्मो के बारे में बताने जा रहे है, जिनका सीक्वल बनाया जा रहा है|

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ फिल्म के दूसरे पार्ट का है| इस फिल्म की चर्चा बहुत जोरो-शोरो से फ़िल्मी गलियारों में चल रही| पिछली वाली फिल्म ने तीन नए चेहरों को इंडस्ट्री में लांच किया था| इस बार फिल्म दो नए चेहरे लांच कर रही है| पहला चेहरा ‘अनन्या पांडेय’ है, जो की मशहूर एक्टर ‘चंकी पांडेय’ की सुपुत्री है| और उनके हॉट और ग्लमौरस अवतार की चर्चा बॉलीवुड में हो रही है|
बीच में उनका नाम ‘प्यार का पंचनामा’ पार्ट 1 और पार्ट 2 फेम कार्तिक आर्यन के साथ भी जोड़ा जा रहा था| अगला चेहरा जिसका नाम है ‘तारा सूतारिया’| तारा इससे पहले ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ जैसे शोज होस्ट कर चुकी है| इन दोनों के आलावा फिल्म में ‘टाइगर श्रॉफ’ होंगे| फिम की रेलसिंग डेट 5 मई तै हुई है|

इस लिस्ट में अगला नाम है इम्तिआज़ अली की हिट फिल्म ‘लव आज कल’ के दूसरे पार्ट का है| फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म में काम कर रहे है आज-कल लड़कियों के चहेते बने ‘कार्तिक आर्यन’ और जिनसे उनके अफैयर की बॉलीवुड में ज़बरदस्त चर्चा चल रही है ‘सारा अली खान’| दोनों को कुछ दिन पहले दिल्ली में एक साथ बाइक में घूमते हुए भी देखा गया था| अब देखना ये है की दर्शक इनकी केमिस्ट्री को कैसे लेते है|

Summary
इन फिल्मों के सीक्वल की हो रही ज़बरदस्त चर्चा-India Alive
Article Name
इन फिल्मों के सीक्वल की हो रही ज़बरदस्त चर्चा-India Alive
Description
किसी हिट फिल्म का सीक्वल बंनाने में उतना रिस्क नहीं रहता| क्यूकि दर्शको ने उसके पहले पार्ट को हाथो-हाथ लिया होता है| दूसरा, उसकी सफलता की गारंटी रहती है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment