गेट वे ऑफ़ इंडिया के आगे फोटो खीचंते नज़र आये नवाज़ुद्दीन
जी हां दोस्तों,ऊपर दी गयी जानकारी बिलकुल सही है|
दरअसल नवाज़ की फिल्म फोटोग्राफ का ट्रेलर लांच हुआ| जिसमे नवाज़ुद्दीन सिद्द्की गेट वे ऑफ़ इंडिया के आगे लोगो की फोटो खींचते हुए नज़र आ रहे है| वो सान्या मल्होत्रा के पीछे भागते है और उनसे फोटो खिचवाने का आग्रह करते है| जिसमे वो कहते है की आज के कई साल बाद भी अगर वो इस फोटो को देखेंगी तो उन्हें वही हवा और लोगो का वही शोर सुनाई देगा|
दोस्तों, सान्या मल्होत्रा को इससे पहले बधाई हो और दंगल जैसी फिल्मो में देखा गया है| फिल्म के ट्रेलर में दिखाया जा रहा है की नवाज़ुद्दीन सिद्द्की की दादी जो उनकी शादी करवाना चाहती है| उन्होंने अपनी दवाई भी इसी के चलते छोड़ दी है| इधर नवाज़ दादी को पत्र लिखते है की उन्हें यही मुंबई में एक लड़की मिल गई है और आगे देखने के लिए आपको फिल्म का ट्रेलर देखने पड़ेगा| फिल्म का ट्रेलर जो की काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और एक ही दिन में इसे यूट्यूब पर तकरीबन 45 लाख लोगो ने देखा है|
फिल्म रितेश बत्रा ने लिखी और डायरेक्ट की है| रितेश बत्रा इससे पहले हमे लंच बॉक्स जैसी उम्दा फिल्म दे चुके है|
एक्टिंग की बात करे तो नवाज़ अपने पुराने चिरपरिचित अंदाज़ में नज़र आ रहे है| सान्या फिल्म के ट्रेलर में खामोश और गुमसुम नज़र आ रही है| हो सकता है की ये उनके करैक्टर की डिमांड हो| फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है
भारत में रिलीज़ से पहले फिल्म Sundance फिल्म फेस्टिवल और बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर चुकी है| भारत में रिलीज़ के साथ-साथ ये फिल्म यू.के. यू.एस.ऐ. स्पेन, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया में भी रिलीज़ हो रही है| दोस्तों,हम उम्मीद करंगे की लंच बॉक्स की तरह रितेश बत्रा इस बार भी हमे एक बेहतरीन और उम्दा फिल्म देंगे|

Writer, Storyteller, Dreamer

