नवजोत सिंह सिद्धूEntertainment 

एक बार फिर से हो सकती है कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी

कभी नवजोत सिंह सिद्धू कपिल शर्मा के शो की शान हुआ करते थे। मगर जब से उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर बयान दिया है, उनकी काफी आलोचना हुई थी। जिस कारण उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ा था और लोगों की मांग भी थी कि उन्हें शो से निकाल दिया जाए नहीं तो कपिल शर्मा के शो का बायकाट किया जाएगा। मगर उनके शो से जाने के कारण टीआरपी पर काफी असर पड़ा है। कभी यह शो टॉप पर हुआ करता था। मगर अब यह टॉप फाइव से भी बाहर हो गया है। ऐसे में हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू के कपिल शर्मा शो में वापस आने को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

हाल ही में जब कपिल शर्मा स्टाइलिश अवार्ड में पहुंचे तो उनसे नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर कपिल शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि सिद्धू अभी आने वाले चुनाव में व्यस्त हैं। चुनाव तक उनके शो में वापसी को लेकर कोई सूचना नहीं है। सिद्धू के वापसी को लेकर कपिल शर्मा के इस बयान से यह अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि चुनाव के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कपिल शर्मा शो में वापसी कर सकते हैं और शायद वह चुनाव की वजह से शो का हिस्सा नहीं हैं।

दरअसल कपिल शर्मा शो नवजोत सिंह सिद्धू के बाहर होने की वजह पुलवामा आतंकी हमले के समय सिद्धू के बयान को बताया जा रहा है। पुलवामा आतंकी हमले के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि चंद बुरे लोगों की वजह से किसी मुल्क को बुरा नहीं कहा जा सकता। जिसके बाद लोगों ने उनकी खूब आलोचना की थी और उन्हें कपिल शर्मा शो से बाहर निकालने की मांग की थी। लोगों ने ट्विटर पर कपिल शर्मा को यह चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया तो लोग उनके शो का बहिष्कार करेंगे।

उनके शो से जाने के बाद से ही कपिल शर्मा शो की टीआरपी में लगातार गिरावट आ रही है। नवजोत सिंह सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं। कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू अपनी शायरियों के लिए जाने जाते थे। वह हर मौके के लिए अपने पास कोई ना कोई शायरी जरूर रखा करते थे और इसी के दम पर वह लोगों का दिल जीता करते थे।

Summary
हो सकती है कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी - India Alive
Article Name
हो सकती है कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी - India Alive
Description
कभी यह शो टॉप पर हुआ करता था। मगर अब यह टॉप फाइव से भी बाहर हो गया है। ऐसे में हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू के कपिल शर्मा शो में वापस आने को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment