इस तरह अभिनेत्री सारा अली खान को मिला था फिल्म सिंबा में काम
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान बॉलीवुड का एक उभरता हुआ सितारा हैं। हाल ही में उन की फिल्म सिंबा रिलीज हुई थी। जिसने बॉलीवुड पर खूब अच्छा बिजनेस किया सारा अली खान फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह के साथ हुई थी। जिसके बाद सारा अली खान का जन्म हुआ। हाल ही में सारा अली खान ने निर्देशक रोहित शेट्टी और अपनी फिल्म सिंबा को लेकर एक नया खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आखिर कैसे उन्हें फिल्म सिंबा में काम मिला।
अभिनेत्री सारा अली खान ने बताया कि जब वह अपनी फिल्म केदारनाथ की शूटिंग पूरी कर रही थीं। तब फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर से इस बात की जानकारी मिली कि सिंबा फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी फिल्म के लिए एक नई लड़की की तलाश कर रहे हैं। तब वह उनसे मिलने उनके ऑफिस पहुंच गईं।
सारा अली खान ने अभी खुलासा करते हुए बताया कि पहले तो उन्होंने रोहित शेट्टी सर को मैसेज पर मैसेज किए और उनसे काम मांगा। मगर रोहित शेट्टी का कोई रिप्लाई उन्हें नहीं मिला। जिसके बाद वह अकेले ही निर्देशक रोहित के ऑफिस में उनसे काम मांगने पहुंच गईं। जहां पर सारा अली खान को अकेले देखकर रोहित चौक गए।
सारा अली खान ने बताया कि पहले ही मेरा कॉन्फिडेंस देखकर रोहित शेट्टी सर ने मुझे अपने साथ काम करने का वादा किया था। जब सिंबा जैसी फिल्म के बारे में मुझे पता चला तो मैं वहां पर काम मांगने गई और रोहित शेट्टी सर ने अपना वादा निभाया और मुझे फिल्म सिंबा में काम करने का मौका दिया। हाल ही में फिल्म सिंबा ने बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ रणवीर सिंह भी हैं। सारा अली खान ने बताया कि रोहित शेट्टी ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। वह पूरा दिन सबका ख्याल रखते थे।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



