मोदी का शपथग्रहण समारोहFeatured Article International Affairs News politics Trending 

भव्य होगा नरेंद्र मोदी का शपथग्रहण

 लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम कुछ ही घंटों में पूरी तरीके से घोषित हो जाएगा और इसी के साथ केंद्र की सरकार में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश करेगी। क्योंकि 50 सालों के बाद पूर्ण बहुमत से दूसरी बार फिर से कोई प्रधानमंत्री बनेगा। इसी के मद्देनजर एक ख़बर मिली है कि मोदी का शपथग्रहण समारोह भव्य होगा।

क्या होगी ख़ासियत –

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप से तैयार करने के लिए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अभी से ही इस कार्ययोजना पर काम करना शुरू कर दिया है क्योंकि आज रात तक भारतीय जनता पार्टी की सभी सीटों के परिणाम घोषित हो जाएंगे इसलिए शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में ज्यादा देरी ना हो इस पर अभी से काम शुरू हो चुका है।
मिली खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का शपथग्रहण समारोह भव्य होगा और इसे भव्य बनाने के लिए इस समारोह में कई देशों के प्रधानमंत्री के साथ साथ ऐसे कई राजनेता उपस्थित हो सकते हैं जिनके बारे में विपक्ष तो क्या कोई भी नहीं सोच रहा होगा।

चंद्रबाबू नायडू ने दिया इस्तीफ़ा

दरअसल पीएम मोदी का शपथ ग्रहण भव्य होगा क्योंकि 50 साल के बाद पीएम मोदी ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे यही वजह है कि पीएम मोदी का यह शपथ ग्रहण भव्य रूप से कराए जाने की कोशिश है। इस समारोह में लोगों की संख्या दुगनी चौगुनी  भी हो सकती है। इस भव्य कार्यक्रम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, के साथ साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बेंजामिन नेतन्याहू जैसे कई शक्तिशाली संपन्न देशों के चेहरे मोदी के शपथ ग्रहण में बैठे दिख सकते हैं।

अमेठी हार गए राहुल गांधी, स्मृति से की यह गुज़ारिश

ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि पूरे विश्व के साथ-साथ पाकिस्तान को भी एक कड़ा संदेश दिया जा सके कि एक बेहतरीन शक्ति के साथ उभरते हुए मोदी सरकार सबको साथ लेकर चलना चाहती है और अगर किसी दूसरे देश में कुछ विपरीत हरकत करने की कोशिश की तो उसका इन साथी देशों के द्वारा मिल कर जवाब दिया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment