₹50 लाख रूपएCrime News 

मुंबई पुलिस ने जब्त किया ₹50 लाख रूपए वाला सांप

भारत एक ऐसा देश है जहां पर कई तरह के जीव जंतु पाए जाते हैं। जैव विविधता के मामले में भारत एक समृद्ध देश माना जाता है। भारत में अनेक तरह के सांप पाए जाते हैं। इनमें से कुछ सांप जहरीले होते हैं तो कुछ दिखने में खूबसूरत। कुछ सांप ऐसे भी होते हैं जिनकी प्रजाति बहुत ही दुर्लभ होती है।

भारत में पाया जाने वाला रेड सैंड बोआ एक ऐसा ही सांप है जो कि एक संरक्षित प्रजाति का सांप है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो इस सांप को पकड़कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने की तैयारी कर रहा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सांप की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹50 लाख रूपए के करीब है। यही कारण है कि संरक्षित होने के बावजूद इसे चोरी चुपके पकड़कर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेच दिया जाता है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

एक सांप के बेचने पर मिलते हैं ₹50 लाख रुपए

मुंबई पुलिस के सहायक निरीक्षक नीलेश रानी ने बताया कि नवी मुंबई के पनवेल इलाके के पास स्थित एक वन्यजीव बाजार से इस सांप को पकड़ा गया। 20 वर्ष का ज्यादा नाम का एक व्यक्ति इसे बेचने की कोशिश कर रहा था। भले ही इस सांप की खरीद और बिक्री प्रतिबंधित हो मगर फिर भी ₹50 लाख रूपए में अंतरराष्ट्रीय बाजार में धड़ल्ले से इसका व्यापार हो रहा है। यह सांप कई तरह की दवाइयां बनाने में प्रयोग किया जाता है। इसके साथ सौंदर्य प्रसाधन भी इसके द्वारा बनाए जाते हैं।

कुछ इस प्रकार है खासियत

रेड सांड बोआ

रेड सैंड बोआ नाम का साथ काफी छोटा होता है और यह धीरे चलता है। इसका सिर और पूछ दोनों गोल होती है। जिससे ऐसा लगता है कि इसके दोनों तरफ मुंह है। यह सांप खुद कोई बिल नहीं बनाता बल्कि चूहे के बिल में घुस जाता है और उन्हें खाकर वहीं पर रहने लगता है।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
मुंबई पुलिस ने जब्त किया ₹50 लाख रूपए वाला सांप
Article Name
मुंबई पुलिस ने जब्त किया ₹50 लाख रूपए वाला सांप
Description
₹50 लाख रूपए की अंतरराष्ट्रीय कीमत वाला एक रेड सैंड बोआ नाम का सांप मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति से प्राप्त किया है। वह उसे बेचने की तैयारी में था।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment