नववर्ष के पहले दिन मां विंध्यावसिनी की दर्शन को पहुँचे लाखों श्रद्धालु, लिया मां का आर्शिवादNews 

नववर्ष के पहले दिन मां विंध्यावसिनी की दर्शन को पहुँचे लाखों श्रद्धालु, लिया मां का आर्शिवाद

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में नववर्ष के पहले दिन रविवार को मंगला आरती के बाद यहां विंध्याचल मंदिर में लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने नववर्ष में मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहीं, भक्तों ने नये साल में अपनी सफलता के लिए मां विंध्यवासिनी देवी का आशीर्वाद भी लिया। हाल के वर्षो में मंदिर में इतनी भारी संख्या में भीड़ नहीं देखी गयी है। जो इस समय हो रही है।

प्रशासन ने किये थे कड़े इंतजाम

वैसे तो विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी के दरबार में वैसे तो हर दिन भक्तों का रेला रहता है। पर नये साल के पहले दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु ने दरबार में हाजिरी लगाई। वहीं, जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जहां न‌ई व्यवस्था से तिलमिलाए पंडो और प्रशासन के बीच हल्की नोंकझोंक भी हुई।

खास बात

वहीं, जिला अधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि जिला प्रशासन को इस बार भारी भीड़ होने का अनुमान था। लिहाजा इसके लिए पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई थी। उन्होंने ने बताया कि इसके लिए पहले से ही पूरी व्यवस्था कर ली गई थी उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र को सेक्टर और जोनल में बाट कर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे भगदड़ न होने पाये इसकी पूरी व्यवस्था पहले ही कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि विंध्य कॉरिडोर निर्माण के कारण दर्शनार्थियों को कोई अव्यवस्था ना हो इसके लिए इंतजाम किए गए थे।

अभी और बढ़ेगी भीड़

जानकारी के अनुसार बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर विंध्याचल में बन रहे विंध्य कोरिडोर निर्माण से न केवल नवरात्र में बल्कि हर दिन भक्तों की संख्या में गुणात्मक परिवर्तन हुआ है। जिला प्रशासन भी स्वीकार कर रहा है कि अगले साल कोरिडोर कार्य पूर्ण होने के बाद यह संख्या और बढ़ेगी। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि पिछले नये साल की अपेक्षा इस बार दोगुनी भीड़ दिखाई दी।

 

Related posts

Leave a Comment