तो क्या ‘दबंग 3’ में देखने को मिलेगा, ‘मोनी रॉय’ का आइटम नंबर
दोस्तों, बॉलीवुड की आन बान शान, भाई जान यानी कि वन एंड ओनली ‘सलमान खान’ जो की फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और अब वह दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। जिसमें से उनका एक गाना भी अभी लीक हो गया था। आपको बता दें की इस फिल्म का डायरेक्शन प्रभु देवा कर रहे हैं।
सलमान खान के करियर की लाइफ चेंजिंग फिल्म ‘वांटेड’ को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया था। वांटेड फिल्म के बाद से सलमान खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ये वांटेड फिल्म ही थी, जिसके बाद से सलमान खान की हर फिल्म 100 करोड़ के पार ही जाती है। दोस्तों, जैसा की हमे आपको बताया की फिलहाल सलमान खान ‘दबंग 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो एक बार फिर से चुलबुल पांडे का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, फिल्म के सीरीज के पिछले दोनों पार्ट दबं और दबंग 2 के आइटम नंबर सुपर-डुपर हिट रहे थे। इस बार भी ऐसा ही होगा दबंग में मलाइका अरोड़ा ने ‘मुन्नी बदनाम’ हुई गाने से तारीफें बटोरी थी और उसके बाद करीना कपूर ने ‘फेवीकोल’ गाने से ‘दबंग २’ में चार चांद लगा दिए थे। सूत्रों की मानें तो ‘दबंग ३’ के लिए भी ऐसे ही किसी चेहरे की तलाश की जा रही है। जिसके आइटम नंबर पर बॉलीवुड में हलचल बढ़ जाएं।
फिल्म मेकर्स आइटम सांग के लिए ‘सनी लियोन’ और ‘मोनी राय’ के नाम पर विचार कर रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि डायरेक्टर प्रभु देवा और अरबाज खान चाहते हैं कि सनी लियोन इसमें आइटम सांग करें, लेकिन मोनी रॉय, सलमान खान की पहली पसंद बनी हुई है। इसकी एक वजह यह भी है कि मोनी रॉय के पिछले कुछ आइटम नंबर हीट रहे हैं। इसके अलावा मोनी रॉय सलमान की काफी अच्छी दोस्त भी मानी जाती है। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में वो सलमान के साथ कई बार नजर आ चुकी हैं। अब देखना यह है कि आखिर फिल्मेकर्स किसके नाम पर सहमत होते हैं|

Writer, Storyteller, Dreamer

