Bollywood Entertainment Featured Article 

‘विद्या बालन’ ने ‘जयललिता’ की बायोपिक से किया किनारा

दोस्तों, हम बात करने जा रहे हैं, ‘द डर्टी पिक्चर’ से अपनी अदाओं का हमें दीवाना बनाने वाली ‘विद्या बालन’ के बारे में। दरअसल कुछ समय पहले बॉलीवुड के गलियारों में ये खबर थी की विद्या बालन तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री ‘जयललिता’ की बायोपिक में नजर आएंगी।
लेकिन हकीकत यह है कि इस फिल्म में उन्होंने काम करने से मना कर दिया है। अब इस फिल्म जयललिता का किरदार ‘कंगना रनौत’ निभाती नजर आएंगी। खबरों के अनुसार जयललिता की बायोपिक तमिल में और हिंदी भाषा में रिलीज़ होगी। हिंदी में ये ‘जया’ नाम से रिलीज होगी।

बताते चलें कि कंगना रनौत से पहले इस फिल्म के लिए विद्या बालन को अप्रोच किया गया था। लेकिन विद्या बालन ने यह कहते हुए जयललिता की बायोपिक करने से मना कर दिया कि वह इस रोल के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही साथ वह इंदिरा गांधी की वेबसीरीज पर काम करने की योजना भी बना रही हैं। उनका कहना है कि वह पिछले 1 साल से इस बारे में विचार कर रही है।

विद्या बालन के अनुसार बहुत सोचने के बाद उन्होंने जयललिता की बायोपिक से अपना नाम वापस लेने के बारे में सोचा है। उन्होंने इस फिल्म के मेकर्स को भी कह दिया कि कोई वो कोई नया नाम और चेहरा ढूंढ ले। इसको डायरेक्ट कर रहे हैं ए एल विजय और इस फिल्म को विजय प्रसाद ने लिखा है।

बॉलीवुड खबरों की मानें तो जल्दी कंगना रनौत फिल्म में काम शुरू करने वाली है। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस फिल्म में काम करने के लिए कंगना ने अच्छी खासी फीस ली है। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था की उनकी और जयललिता की जिंदगी काफी कुछ मिलती-जुलती है। जब उन्होंने पहली बार फिल्म की कहानी सुनी तो उन्होंने दोनों की ज़िंदगी में काफी कुछ समानता पाई जिसके बाद उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे फिल्म के लिए हामी भर दी।

Related posts

Leave a Comment