मालदीव में विकेशन मना रही है, कैटरीना
दोस्तों ,आज हम बात करने जा रहे हैं, बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन ‘कैटरीना कैफ’ के बारे में। बैंग-बैंग, धूम 3, एक था टाइगर, जैसी कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मो में अभिनय करने वालीं कटरीना कैफ को अगर बॉलीवुड की सबसे क्यूट अदाकाराओं में से एक कहा जाए तो शायद ये बात गलत नहीं होगी। उन्होंने हाल ही में सलमान खान स्टारर फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग खत्म की है।
आजकल मिस हॉट मालदीव में अपनी वेकेशन इंजॉय करती हुई नजर आ रही है। वैसे भी अक्सर उनकी कई सारी खूबसूरत अदाओं से भरी कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन इस बार वह कुछ ज्यादा ही हॉट लग रही है। इसका एक कारण यह भी है, की इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 20 मिलीयन हो गई है। 20 मिलियन यानि की पूरे दो करोड़।
इस मौके पर उन्होंने अपना एक वीडियो भी इंस्टग्राम पर डाला है। जिसमें वो मालदीव पर अपनी हॉट अदाएं में खेलती हुई नजर आ रही हैं। बीच पर दौड़ लगाती हुई नजर आ रही है। उन्होंने वीडियो के लिए शुक्रिया कहने के साथ-साथ एक बहुत ही खूबसूरत-सा कैप्शन भी लिखा है। ’20 मिलियन इंस्टाग्राम फैमिली, प्यार दिखाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया’।
बताते चलें कि वैसे तो कैटरीना सोशल मीडिया से दूर ही रहना पसंद करती हैं लेकिन 2017 में इंस्टा अकाउंट बनाने के बाद से वह इस पर काफी एक्टिव रहने लगी है। इससे पहले कैटरीना शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थी। और हाल ही में वह फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान के ऑपोजिट नजर आने वाली है।
दोस्तों, कटरीना कैफ के बारे में हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर भेजे|

Writer, Storyteller, Dreamer

