मिजोरम विधानसभा चुनावBreaking News Featured Article News Opinion Trending हिन्दी लेख 

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया घोषणा पत्र जारी

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, अपनी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने मिजोरम की जनता से एक बड़ा वादा किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में मिजोरम के जनता से मुफ्त लैपटॉप बांटने का वादा किया है। गौरतलब है कि अगर इस बार मिजोरम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार फिर से बनती है तो कांग्रेस सरकार दसवीं पास करने वाले छात्रों को लैपटॉप सरकार की तरफ से मुहैया कराएगी ।

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया घोषणा पत्र जारी

इस घोषणा पत्र के अनुसार अगर मिजोरम विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद सत्ता में आती है तो कक्षा 10 की परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को सर्टिफिकेट के साथ लैपटॉप पर भी वितरित किया जाएगा । यह प्रक्रिया आने वाले 5 सालों तक लगातार चलती रहेगी । इसके साथ ही कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद सबसे पहले लैपटॉप उन्हें बांटे जाएंगे जिन्होंने कक्षा 10 की परीक्षा पास कर लिया हो और उनके पास किसी भी प्रकार की कोई नौकरी ना हो ।

मिजोरम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बेरोजगार युवाओं के लिए आर्थिक विकास की थी और किसानों को अपने नई भूमि उपयोग नीति जारी रखने का भी अपने घोषणापत्र ने वादा किया। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य में उपस्थित नशीली दवाओं के नशे की लत और शराब के लिए अधिक पुनर्वास केंद्र स्थापित करने का वादा भी मिजोरम की जनता से अपने घोषणापत्र में किया ।

इसके साथ ही मिजोरम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी की घोषणा पत्र में मिजोरम की जनता से वादा किया गया है कि जैसे ही भाजपा की सरकार मिजोरम में बनती है। राज्य की राजकीय भाषा मीजो को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर लिया जाएगा और इसके साथ ही आने वाले 5 सालों में 50000 नौकरियां बांटने का भी वादा भारतीय जनता पार्टी ने किया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जनता को अपनी तरफ करके वोट बैंक बढ़ाने के लिए शिक्षा क्षेत्र को भी बढ़ावा देने का वादा किया है। साथ ही मिजोरम में दो मेडिकल कॉलेज बनाने का भी विश्वास मिजोरम की जनता को दिलाया है ।

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

 

Related posts

Leave a Comment