शिल्पा शिंदे की शादीEntertainment Featured Article हिन्दी लेख 

शिल्पा शिंदे की शादी इस वजह से आखिरी वक्त पर टूट गई थी

आज हम आपको बिग बॉस की विनर और अंगूरी भाभी के नाम से प्रसिद्ध होने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के जीवन से जुड़ा एक ऐसा राज बताने वाले है, जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। आपको जान कर हैरानी होगी कि शिल्पा की जिंदगी में एक पल ऐसा भी आया था जब शिल्पा शिंदे की शादी आखिरी वक्त पर होते होते टूट गई थी। हालांकि तब से लेकर अब तक शिल्पा शिंदे ने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा। जी हां वह आज भी कुंवारी है। दरअसल तब शिल्पा की शादी तय हो चुकी थी और उसकी शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। गौरतलब है कि उन दिनों शिल्पा शिंदे का अफेयर उनके ही को स्टार रोमित राज के साथ चल रहा था और रोमित से ही वह शादी भी करने वाली थी।

चर्चित सीरियल ‘भाभी जी’ अदाकारा शिल्पा शिंदे ने लगाया अपने प्रोड्यूसर कोहली पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लिंक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़े

शिल्पा शिंदे की शादी

रियलिटी शो बिग बॉस के हर चीज होती है पहले से ही स्क्रिप्टेड

शिल्पा शिंदे की शादी..

मगर फिर अचानक यह खबर मिली कि वह दोनों शादी नहीं कर रहे है। जिसके बाद यक़ीनन मीडिया में उनकी शादी को लेकर खूब चर्चाएं हुई। बता दे कि काफी समय बीत जाने के बाद शिल्पा ने बताया कि उन्होंने खुद ही यह शादी तोड़ी थी। दरअसल शादी टूटने के करीब सात साल बाद इस राज का खुलासा हुआ था। इस बारे में बात करते हुए शिल्पा ने बताया था कि उन्हें शादी से कुछ ही समय पहले इस बात का एहसास हो गया था कि रोमित भविष्य में बिलकुल भी एडजस्टिंग हस्बैंड नहीं बन पाएंगे। यहाँ तक कि जब उन्होंने इस बारे में रोमित से बात करनी चाही तो रोमित ने शिल्पा और उनके परिवार की काफी बेइज्जती की। जिसके चलते शिल्पा शिंदे की शादी अधूरी ही रह गई।

जब आग में कूद कर सुनील दत्त ने बचाई नरगिस की जान,फिर दोनों की शादी हो गई।

हालांकि अब रोमित राज न केवल शादीशुदा है बल्कि एक बेटी के पिता भी है। मगर शिल्पा शिंदे आज भी कुंवारी है और अपनी लाइफ से खुश है।

सेलिब्रिटी के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
शिल्पा शिंदे की शादी इस वजह से आखिरी वक्त पर टूट गई थी   India Alive
Article Name
शिल्पा शिंदे की शादी इस वजह से आखिरी वक्त पर टूट गई थी India Alive
Description
आपको जान कर हैरानी होगी कि शिल्पा की जिंदगी में एक पल ऐसा भी आया था जब शिल्पा शिंदे की शादी आखिरी वक्त पर होते होते टूट गई थी। हालांकि तब से लेकर अब तक शिल्पा शिंदे ने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment