घर में इस दिशा में लगाएं नए साल का कैलेंडर, ना करें गल्ती, रूक सकती है उन्नतिEntertainment Featured Article Knowledge 

घर में इस दिशा में लगाएं नए साल का कैलेंडर, ना करें गल्ती, रूक सकती है उन्नति

जैसा कि हम सभी जानते है कि नए साल 2023 की शुरुआत होने वाली है। जहां नया साल आते ही हर घर में सबसे पहले नए साल का कैलेंडर आता है। ताकि साल के दिन, तारीख, व्रत, त्योहार, छुट्टी आदि के बारे में पता किया जा सके। क्या आप यह जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में कैलेंडर को लेकर कई खास नियम बताए गए हैं। जिनका एक तरह से पालन करना बहुत जरूर माना जाता है। क्योंकि कैलेंडर से जुड़ी गलतियां इंसान की तरक्की, उन्नति में बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं। आइए जानें इसके बारे में।

ना लगाएं इस दिशा में

क्या आपको ये पता है कि कैलेंडर को समय का शुभ सूचक भी माना जाता है। वास्तु के अनुसार, कैलेंडर को भी दक्षिण दिशा में बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे घर में रहने वाले सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है और तरक्की भी रुक जाती है। इसके अलावा, कैलेंडर को मेन गेट या दरवाजे के पीछे भी कभी नहीं लगाना चाहिए।

खास बात

वहीं, इस बात का विशेष ख्याल रखें कि घर में जिन जगहों पर कैलेंडर लगाया जाता है। वहां युद्ध, खून-खराबे का दृश्य, पतझड़, सूखे पेड़ या अवसाद से जुड़ी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे इंसान के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। आपके घर की सुख शांति भी भंग हो सकती है।

इस बात का रखें ध्यान

एक बात का ध्यान रखें कि कभी भी नए कैलेंडर को पुराने कैलेंडर के ऊपर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से भी घर में नकारात्मकता का संचार होता है। इसके साथ ही कई बार आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। अगर आप नए साल का कैलेंडर लेने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि वो फटा हुआ न हो। क्योंकि इससे घर में वास्तु दोष पैदा होता है। जिसका एक तरह से ध्यान रखना चाहिए।

 

Related posts

Leave a Comment