मैनफोर्स अर्णव गोस्वामीEntertainment Featured Article Interesting News politics Trending 

 मैनफोर्स ने ली अर्णव गोस्वामी पर चुटकी

लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है लेकिन कई ऐसी हास्यास्पद घटनाएं भी हुई जिसकी वजह से लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं दरअसल एक वाक्य प्रियंका गांधी के साथ का हुआ जब उनके बारे में ट्विटर पर एक वीडियो ट्रेंड करने लगा जिसमें वह स्मृति ईरानी को पहचानने से नकार रही थी और आज ने उसका खामियाजा भुगतना पड़ा तब लोगों ने उस वीडियो को निकालकर उस पर चुटकी लेना शुरू कर दिया लेकिन सबसे मजेदार वाक्या आज तब हुआ जब एक डिबेट के दौरान रिपब्लिक भारत के एंकर अर्णव गोस्वामी ने सनी देओल की जगह सनी लियोन का नाम ले लिया। मैनफोर्स ने अर्नब गोस्वामी पर चुटकी ली है।

क्या है मैनफोर्स का चुटकीला अंदाज़ –

दरअसल गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और विजय हासिल करने वाले सनी देओल के ऊपर टेलीविजन में बहस चल रही थी और इसी दौरान जब उनके आगे चलने की जानकारी को साझा किया जाने लगा तब टेलीविजन एंकर अर्णव गोस्वामी के द्वारा गलती से सनी देओल की जगह सनी लियोन निकल गया बस फिर क्या था देखते ही देखते या वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और लोगों ने अर्नब गोस्वामी पर तंज कसना शुरू कर दिया लेकिन सबसे ज्यादा मजा तो तब आया जब मैनफोर्स ने अर्णव गोस्वामी पर चुटकी ले ली।
जी हां, अर्णव पर मैनफोर्स ने एक प्रिंट एड बनाया है जिसको उसने  मैनफोर्स कंडोम के ऑफिशियल ट्विटर पेज के हैंडल से शेयर किया है। इस प्रिंट एड पर मैनफोर्स कंडोम के द्वारा यह लिखा गया है कि –

” प्रिय अर्णव , हम समझते हैं कि वह हमेशा हमारे दिमाग में ऐसे ही रहती है।”
हालांकि सनी लियोन को जब इस बारे में खबर लगी तो उन्होंने भी अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए मजाकिया लहजे में ट्वीट किया था कि वह कितने वोटों से लीड कर रही हैं ? और अब मैनफोर्स ने अर्णव गोस्वामी पर प्रिंट एड बनाकर लोगों को एंटरटेन करने का एक और मौका दे दिया है।

Related posts

Leave a Comment