महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करना होता है फलदायी, जानियेंInteresting Knowledge mythology News 

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करना होता है फलदायी, जानियें

हर साल हम देखते है कि फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। आपको बता दें कि इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। यह दिन शिव और शक्ति के मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर कई जगहों पर शिव भक्त भगवान शिव की शोभायात्रा निकालते हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना विशेष फलदायी होता है।

खास बात

जानकारी के अनुसार पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव माता पार्वती के साथ धरती पर विचरण करते हैं और अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। महाशिवरात्रि पर कुछ चीजों के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर शिवरात्रि के दिन सपने में ये चीजें दिखें तो समझ लीजिए आप पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं क्या हैं वह चीज जो फलदायी होती है।

भगवान शिव 

बता दें कि अगर आपने सपने में भगवान शिव को देखा है तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपके जीवन में आने वाली परेशानियों का जल्द ही समाधान होगा। वहीं अगर आप सपने में शिवलिंग देखते हैं तो ऐसा सपना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा सपना तरक्की और वैभव प्राप्ति का संकेत माना जाता है।

त्रिशूल माना जाता है अच्छा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रिशूल के तीन कण काम, क्रोध और लोभ के कारक माने गए हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ ब्रह्मांड में सद्भाव बनाए रखने के लिए त्रिशूल धारण करते हैं। ऐसे में अगर आप महाशिवरात्रि के दिन सपने में त्रिशूल देखते हैं तो इसका मतलब है कि भगवान शिव की कृपा से आपके सभी संकट दूर हो जाएंगे। जो एक तरह से अच्छा माना जाता है।

नंदी भी माना जाता है शुभ

वैसे तो हम सभी जानते है भगवान भोलेनाथ नंदी की सवारी करते हैं। मान्यता है कि नंदी महाराज के बिना शिव परिवार की पूजा अधूरी मानी जाती है। वहीं अगर आपको शिवरात्रि के दिन या उसके आसपास कभी भी सपने में नंदी दिखाई दे तो समझ लें कि भगवान शिव आप पर बहुत प्रसन्न हैं और आपका काम पूरा होने वाला है।

डमरू होता है शुभ

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अगर सपने में डमरू दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यह जीवन में स्थिरता का प्रतीक है। इसका अर्थ है कि आपके घर में विवाह आदि शुभ कार्य होने वाले हैं।

सपने में ये चीज आए नजर

आपको बता दें कि सपने में नाग देवता का दर्शन करना बहुत ही शुभ होता है । शिवरात्रि के पावन अवसर पर अगर आपको सपने में नाग देवता दिखाई दे तो यह धन वृद्धि का संकेत माना जाता है।

Related posts

Leave a Comment