महाकुंभ में वाराणसी मंडल ने इतने करोड़ रूपये की करी आय, पढ़िये पूरी खबरInteresting Knowledge News 

महाकुंभ में वाराणसी मंडल ने इतने करोड़ रूपये की करी आय, पढ़िये पूरी खबर

पिछले एक साल में रोडवेज़ वाराणसी रीजन की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या महाकुंभ के केवल 45 दिनों में तय की गई है। महाकुंभ के दौरान वाराणसी क्षेत्र से 29.02 लाख यात्रियों ने यात्रा की। रोडवेज़ वाराणसी रीजन को 38 करोड़ 76 लाख रुपए की आय हुई। इसमें ग्रामीण डिपो ने सबसे ज्यादा कमाई की है।

खास बात

इसका मतलब है कि 45 दिनों में एक साल की कमाई से ज्यादा कमाई हुई। रोडवेज़ वाराणसी रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडे ने बताया कि साल 2024 की वार्षिक आय 30 करोड़ 76 लाख 22 हजार रुपए थी। इस महाकुंभ के केवल 45 दिनों में 38 करोड़ 76 लाख रुपए की आय हुई।

ग्रामीण डिपो से थी ज्यादा कमाई

साल 2024 में 24 लाख 42 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी, जबकि इस महाकुंभ में 29 लाख 2 हजार यात्रियों ने यात्रा की। वाराणसी ग्रामीण डिपो से सबसे ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की यानी 5.50 लाख और आय 7.41 करोड़ रुपए थी। कैन्ट डिपो ने 3.23 लाख यात्रियों को लेकर 5.13 करोड़ रुपए की आय प्राप्त की। काशी डिपो ने 3.40 लाख यात्रियों को लेकर 5.81 करोड़ रुपए की आय प्राप्त की। इसके साथ ही चंदौली डिपो की आय 2.45 करोड़ रुपए थी और 1.86 लाख यात्रियों ने यात्रा की।

इतने यात्रियों ने करी यात्रा

गाजीपुर डिपो से 3.14 लाख यात्रियों ने यात्रा की और 4.55 करोड़ रुपए की आय हुई। जौनपुर की आय 5.63 करोड़ रुपए थी और 5.33 लाख यात्रियों ने यात्रा की। 3.41 लाख यात्रियों की आवागमन हुई और सोनभद्र डिपो से 4.37 करोड़ रुपए की आय हुई। विंध्यनगर डिपो की आय 3.39 करोड़ रुपए थी और 2.15 लाख यात्रियों ने यात्रा की।

Related posts

Leave a Comment