उत्तर प्रदेश में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जानियें क्यों
जानकारी के लिए बता दें कि 28 नवंबर के दिन उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी पड़ रही है। बता दें कि यहां गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अवकाश घोषित किया गया है। जहां बुधवार के दिन सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया है।
सभी विभागों को भेजा गया आदेश
यह आदेश सूबे के सभी प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्ष, जिलाधिकारी, प्रमुख सचिव विधान सभा, सूचना और जनसंपर्क विभाग को भेज दिया गया है। इस दिन स्कूल व अन्य सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
इनकी मनाई जाएगी पुण्यतिथि
क्या आपको ये पता है कि सिखों के दस गुरुओं में से नौवें गुरु तेग बहादुर जी की पुण्यतिथि 28 नवंबर को मनाई जाती है। जहां सन् 1675 में उनकी हत्या कर दी गई थी। मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर दिल्ली में इस समय जहां गुरुद्वारा शीश गंज साहिब है वहां वह शहीद हुए थे। वह इसलिए कि गुरु तेग बहादुर जी धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थक थे।
खास बात
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत 24 नवंबर को घोषित अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। जहां अब कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत 28 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। इसके लिए यूपी सरकार ने नोटिफिकेशन भी सभी विभागों को जारी कर दिया है। जहां सार्वजनिक अवकाश 28 नवंबर के दिन रहेगा।

