कोरोनाhealth News 

चीन के बाद अब भारत में दी कोरोना वायरस ने दस्तक, मुंबई में मिले दो संदिग्ध

अभी कुछ दिनों से लगातार खबरें चल रही है कि चीन में कोरोना वायरस का कहर चल रहा है, जिसकी वजह से अभी तक करीब 25 लोगों की जान चली गई है और करीब 800 से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं। लेकिन आज जो खबर सामने आई है वो बेहद ही हैरान कर देने वाली है जी हां क्योंकि अब ये खतरनाक वायरस का दायरा बढ़ते जा रहा है और इसी बीच यह भारत में भी अपना पैर पसारते नजर आ रहा है। गौर करने वाली बात तो यह है कि मुंबई में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। दोनों संदिग्धों को कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यही कारण है कि इसकी वजह से अमेरिका और भारत समेत कई देशों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस की भयावहता को देखते हुए WHO ने चीन में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है, मगर अभी अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति की घोषणा नहीं की है। वहीं, वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण चीन ने वुहान शहर से बाहर जाने वाली उड़ानों और ट्रेनों को सस्पेंड कर दिया है।

क्या है कोरोनो वायरस

अब ये एक बड़ा सवाल है, दरअसल जानकारी के लिए बता दें कि कोराना वायरसों का एक बड़ा समूह है  जो कि जानवरों में आम है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन CDS के अनुसार, कोरोना वायरस जानवरों से मनुष्यों तक पहुंच जाता है। अब एक नया चीनी कोरोनो वायरस, सार्स वायरस की तरह है जिसने सैकड़ों को संक्रमित किया है। इस वायरल को लेकर हांगकांग विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वायरोलॉजिस्ट लियो पून, जिन्होंने पहले इस वायरस को डिकोड किया था, उन्हें लगता है कि यह संभवतः एक जानवर में शुरू हुआ और मनुष्यों में फैल गया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के इस जिले में फहराया जायेगा सबसे ऊँचा तिरंगा

कोरोना

इस बीमारी के लक्षण

बात करें इस जानलेवा वायरस के लक्षण की तो इसके बारे में काफी कम लोगों को ही पता है क्योंकि एक एक नई बीमारी है जिसकी चपेट में आने पर सबसे पहले तो लोगों को बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्याएं दिखने लगती हैं। वहीं ये भी बता दें कि यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में एक छींक या खांसी के ज़रिए आसानी से फैल सकता है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों यानी जिनकी रोगों से लड़ने की ताकत कम है ऐसे लोगों के लिए यह घातक है। बुजुर्ग और बच्चे इसके आसान शिकार हैं। इतना ही नहीं गौर करने की बात तो यह है कि यह वायरस लोगों को इतना बीमार कर सकता है कि व्यक्ति की जान भी जा सकती है। यही वजह है कि इसे लेकर काफी सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

Related posts

Leave a Comment