धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से लिया वर्ल्ड कप का बदला
न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची कोहली एंड कम्पनी ने आज ऑकलैंड के ईडन पार्क के मैदान में कीवी टीम के साथ पहला मुकाबला खेला और पहले ही मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए सीरिज में बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने भी काफी अच्छी शुरुवात की। सलामी बल्लेबाज मुनरो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गप्टिल के साथ मिलकर 5वें ओवर में ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया था। इसके बाद विलियमसन और रॉस टेलर ने भी आतिशी शॉट्स लागते हुए टीम का स्कोर मात्र 5 विकेट खोकर 203 तक पहुंचा दिया, अब भारत के सामने जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य था।
टीम इंडिया ने दर्ज की जीत

विराट कोहली को मिला था जीवनदान
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को बहुत जल्दी ही पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा मगर इसके बाद कोहली और राहुल की जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हालाँकि 8.2 ओवर्स में विराट कोहली को एक जीवनदान मिला जब उनका कैच छूटा। टिकनेर की गेंद पर ईश सोढ़ी थर्ड मैन से दौड़ते हुए आए मगर गेंद उंगलियों पर नहीं टिका पाए। हालाँकि अगले कुछ ही ओवर में कोहली 45(32) रन बना कर आउट हो गए। दोनों के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई। कमाल की बात तो ये थी कि अभी भी रन बनने की गति थमी नहीं और शिवम दुबे ने भी अपनी परफॉरमेंस जारी रखी। इसके बाद श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर न्यूजीलैंड से वर्ल्ड कप का बदला भी ले लिया।
भारतीय तीरंदाज़ी बैन हटा अब देश के खिलाड़ी खेल सकेंगे चैंपियनशिप
भारतीय टीम ने यह मैच ना सिर्फ 6 विकेट से जीता बल्कि 6 गेंदें अभी शेष भी थी. इस जीत के साथ फिलहाल तो टीम का मनोबल काफी ज्यादा ऊँचा हो गया होगा, मगर इसका ये मतलब जरा अभी नहीं है की न्यूजीलैंड की टीम कमजोर है. असल में बल्लेबाजी पक्ष तो टीम का भी भी खासा मजबूत हुई मगर कई मुख्य गेंदबाजों के चोटिल होने की वजह से कीवी टीम कुछ असहाय जरुर है जिसका लाभ कोहली की टीम उठाना चाहेगी.

