सबसे ऊँचा तिरंगाNews 

गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के इस जिले में फहराया जायेगा सबसे ऊँचा तिरंगा

जैसा की हम सभी जानते है कि कल यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के कोने कोने में सभी देशवासी तिरंगा झंडा फहरायेंगे, इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, आदि तमाम मुख्य जगहों पर तिरंगा फहराया जाता है और साथ में राष्ट्रगान गाया जाता है। हालाँकि देशवासियों के लिए ऐसा करने का मौका वर्ष में 2 बार मिलता है एक गणतंत्र दिवस के मौके पर और दूसरा स्वतंत्रता दिवस। इस दौरान देश के कई हिस्सों में तिरंगा फहराने को लेकर कुछ कीर्तिमान भी बनते रहते हैं।

बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर रामगढ़ ताल की जेटी पर उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 246 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराए जाने की कोशिश की जा रही है। खास बता तो ये है कि तिरंगा फहराने का बीड़ा उठाने वाली संस्था ने मुख्यमंत्री के यहां अपनी अर्जी भी लगा दी है और उसे पूरी उम्मीद है कि फरवरी में लोगों को यह तिरंगा फहराता दिखेगा।

यहाँ भी तैयार कराया सबसे ऊँचा झंडा

वैसे तो देश-दुनिया में कई जगहों पर अपने वतन का ऊँचा झंडा देखकर हर कोई बहुत ही ज्यादा उत्साहित होता है उसी तरह से युवा उद्योगपति और केजी पान प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड, शुद्ध प्लस तथा नाइन सेनेटरी के प्रबंध निदेशक अमर तुलस्यान ने भी यह तय किया है की इस बार गोरखपुर शहर में सबसे ऊंचा झंडा फहराने की जिम्मेदारी उन्होंने ली है।

गाजियाबाद में है सबसे ऊँचा तिरंगा

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में सबसे ऊंचा 211 फीट का तिरंगा इस समय गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगा हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि देश में अन्‍य कई अलग अलग स्‍थानों पर भी ऊंचे झंडे लहरा रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो ऊंचाई की दृष्टि से गोरखपुर का नौंवा स्‍थान हो सकता है।

भारतीय तीरंदाज़ी बैन हटा अब देश के खिलाड़ी खेल सकेंगे चैंपियनशिप

इन जगहों पर भी तिरंगा रहेगा सबसे ऊँचा

अटारी बॉर्डर पर 360 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
भक्ति शक्ति फ्लैग पुणे पर 351 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
गुआहटी फ्लैग 319.5 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
कोल्हापुर में 303 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
रांची में 293 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
हैदराबाद में 291 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
रायपुर में 269 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।
फरीदाबाद में 250 फीट का तिरंगा फहराया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment