आम आदमी पार्टी ने तोड़ा, कांग्रेस का दिल
जी नहीं यह कांग्रेस के उस दिल की बात नहीं हो रही है जो आप समझ रहे हैं दरअसल आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का दिल इसलिए तोड़ दिया है, क्योंकि कांग्रेस की ओर से आम आदमी पार्टी को यह मंशा जताई गई थी कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2019 में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन होना चाहिए, लेकिन लेकिन दिल्ली आम आदमी पार्टी इकाई संयोजक गोपाल राय ने कांग्रेस को कुछ ऐसा जवाब दिया है।
गोपाल राय ने कहा, कांग्रेस ने कर दी देरी –
दिल्ली के पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने कांग्रेस की उस कथित मंशा को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस ने गठबंधन की मंशा जाहिर की थी लेकिन गोपाल राय ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है गोपाल राय ने कहा है कि – दिल्ली की सभी 7 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है जिसके बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन होने के अब कोई भी संभावना नहीं है।
गोपाल राय ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों का नाम वापस नहीं लेगी तो इसलिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली के लिए गठबंधन की कोई भी गुंजाइश नहीं बची है।
गोपाल राय ने कहा कि हमें अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा इसलिए भी करनी पड़ी, क्योंकि कांग्रेस दिल्ली के लिए गंभीर नहीं दिख रही थी क्योंकि इसके इतर कांग्रेस जिन राज्यों के प्रति गंभीर है, वहां उसके प्रयास सबको दिख रहे हैं इसलिए हमने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
गले में की लोकसभा चुनाव 2019 में छठ में चरण के दौरान 12 मई को दिल्ली की सभी 7 सीटों के लिए मतदान होगा इसलिए आम आदमी पार्टी चुनाव संबंधित सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है ताकि समय रहते प्रचार करके आम आदमी पार्टी लोगों तक पहुंच सके और अपने प्रत्याशियों को भी जनता तक पहुंचा सके, फिलहाल पार्टी की ओर से हरियाणा में गठबंधन करने के लिए कांग्रेस को मंशा जाहिर की गई थी, लेकिन कांग्रेस ने बयान जारी करते हुए इस गठबंधन के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
आम आदमी पार्टी ने तोड़ा, कांग्रेस का दिल
Description
दरअसल आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का दिल इसलिए तोड़ दिया है, क्योंकि कांग्रेस की ओर से आम आदमी पार्टी को यह मंशा जताई गई थी
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


