जानियें क्यों मनाई जाती है निर्जला एकादशी, क्या है महत्व, पढ़िये
जैसा कि हम जानते है कि निर्जला एकादशी साल की बहुत बड़ी एकादशी होती है। जो हर साल की तरह इस बार भी यह व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ रहा है। बता दें कि ज्येष्ठ माह में जल की पूजा करने का बहुत ज्यादा महत्व है। क्योंकि इस मास में सूर्य देव का तेज प्रचंड होता है। जिस कारण गर्मी ज्यादा पड़ती है।
इस नाम से भी जानते है लोग
बता दें कि निर्जला एकादशी व्रत को पांडव एकादशी या भीमसेनी एकादशी के नाम से भी बहुत से लोग जानते है। इस एकादशी व्रत को करने का पुण्य सभी तीर्थों और दानों से भी अधिक माना गया है। जो भी लोग निर्जला एकादशी व्रत करते हैं। वे इस व्रत के पुण्य प्रभाव का लाभ उठाते है। मृत्य के समय उनकी आत्मा को लेने के लिए देवदूत आते हैं न कि यमदूत। वे आत्मा को पुष्पक विमान पर बैठाकर स्वर्ग लोक ले जाते हैं।
इस दिन होगा समापन
दरअसल, निर्जला एकादशी व्रत सभी व्रतों में उत्तम माना जाता है। पंचांग के अनुसार देखा जाए तो ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 10 जून के दिन शुक्रवार को प्रात: 07 बजकर 25 मिनट पर लग रही है। वही, इस तिथि का समापन अगले दिन 11 जून शनिवार को प्रात: 05 बजकर 45 मिनट पर हो जाएगा।
ग्रहस्थ लोग इस दिन रहेंगे व्रत
वहीं, व्रत की बात करें तो इस साल निर्जला एकादशी व्रत 10 जून शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। गौण निर्जला एकादशी व्रत 11 जून शनिवर के दिन को रखा जाएगा। जहां गृहस्थ लोगों को 10 जून के दिन निर्जला एकादशी व्रत रखना होगा। निर्जला एकादशी व्रत वाले दिन 10 जून को वरीयान् योग सुबह से लेकर रात 11 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र है और रवि योग सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 11 जून को तड़के 03 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दिन का शुभ समय 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक है। यह अभिजित मुहूर्त है।
इन चीजों का करना चाहिए दान
क्या आपको ये पता है कि निर्जला एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से पाप मिटते हैं। दुखः और कष्ट दूर होते हैं। इस व्रत के पुण्य प्रभाव से व्यक्ति को मृत्यु के बाद स्वर्ग में स्थान मिलता है। इस दिन जल से भरा कलश, अन्न, जूता आदि का दान करना शुभ माना जाता है।

