कानपुर में शुक्रवार को हुआ बवाल, फिलहाल आज शांति का माहौल, पढ़िये खबर
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार के दिन बेकनगंज इलाके में दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। जिससे पूरे शहर में तनाव भरा माहौल रहा। फिलहाल आज शनिवार के दिन अब माहौल शांत है। वहीं, इस मामलें में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देशों के साथ आरोपियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए है। वहीं, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के बीच बेकनगंज और नयी सड़क इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर आज बाजार बंद हैं।
अन्य लोग की चल रही तलाश
बता दें कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार के दिन देर रात कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दंगाईयों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिये थे। जहां उन्होंने कहा कि मंत्री स्तरीय समूह 11 जून से मंडल व जनपद स्तर पर दौरा कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेगा। हालांकि, इस बीच पुलिस ने दंगाईयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने का फैसला किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने कहा कि कानपुर हिंसा मामले में 18 लोगों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पर्याप्त मात्रा में वीडियो फुटेज पुलिस के पास है। जिसके आधार पर शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश चल रही है।
पीएसी की तैनात है 12 कंपनिया
दरअसल, कानपुर में कल यानी शुक्रवार के दिन हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज कर 40 संदिग्धों को नामजद किया है और करीब एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। इस बीच इलाके में सामान्य हालात की बहाली के लिये पीएसी की 12 कंपनियां तैनात कर दी गयी हैं। वहीं, कल देर रात मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर कानपुर की घटना में बिना कोई रियायत किये कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

