जानियें क्या होता है पानी पीने का सही तरीका, अपनाने चाहिए ये नियमFeatured Article Knowledge Lifestyle 

जानियें क्या होता है पानी पीने का सही तरीका, अपनाने चाहिए ये नियम

अक्सर खाने-पीने की बात करें तो इसका भी एक समय बना है। जो समय के हिसाब से खाना चाहिए। वहीं, क्या आपने कभी पानी पीने का सही तरीका क्या होता है। क्या इसके बारे में कभी सुना है। तो आज हम जानेंगे कि पानी कैसे और कब पीना चाहिए। आइये जानते है इसके बारे में। जानकारी के अनुसार आप जिस तरह पानी पीते हैं वह भी आपके पूरे स्वास्थ्य पर असर डालने वाला साबित होता है।

बैठकर पिएं पानी

बहुत से लोग ऐसे होते है जो हमेशा खड़े होकर पानी पीते है। बता दें कि पानी अक्सर बैठकर पीना चाहिए। इसकी एक वजह यह है कि खड़े होकर पानी पीने से आप शरीर के फ्लुइड्स का बैलेंस बिगाड़ देते हैं जो जोड़ों में दर्द का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। क्योंकि बैठकर पानी पीने से नर्वस सिस्टम और मसल्स रिलैक्स्ड होते हैं और पानी पेट के फ्लुइड्स के साथ सरलता से मिल जाता है। जो हमारी सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

एक गिलास पानी पीना होगा बेहतर

जब भी व्यक्ति नहाकर बाथरूम से बाहर निकलता है तो उसके ब्लड प्रेशर में इजाफा होता है। एक गिलास पानी पी लेने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने में मदद मिल सकती है और ब्लड प्रेशर संतुलित हो सकता है। इसलिए नहाने के बाद पानी पीना एक अच्छा चुनाव हो सकता है।

ब्लड सप्लाई होती है धीमी

गर्मी के दिनों में बहुत ज्यादा ठंडे या बर्फीले पानी का सेवन करने से पाचन बिगड़ जाता है। साथ ही, ठंडा पानी शरीर के अंगों तक ब्लड सप्लाई को धीमा करता है जिससे कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। कमरे के तापमान या फिर हल्का गर्म पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इससे पेट फूलने और पेट दर्द की दिक्कत मे भी आराम मिलता है।

खास बात

वहीं, जब भी सुबह उठे तो बिना ही कुछ खाने से पहले या मलत्याग से पहले पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से शरीर के टॉक्सिन निकलने में मदद मिलती है और आंतों की ठीक तरह से सफाई भी हो जाती है। जो शरीर के लिए भी अच्छा माना जाता है।

Related posts

Leave a Comment