कामनवेल्थ गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, जानियें क्या है कारणFeatured Article News Sports Trending 

कामनवेल्थ गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, जानियें क्या है कारण

जैसा कि हम सभी जानते है कि कामनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज हो चुका है। वहीं, इस गेम्स के बीच एक निराशाजनक खबर यह सुनने के आ रही है कि भारत की सबसे बड़ी उम्मीद जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा चोट के कारण कामनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं। जहां उन्होंने आइओए के सचिव राजीव मेहता को इस बारे में जानकारी दी है।

दिलाया पहला सिल्वर मेडल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीरज को 20 दिनों के लिए आराम की सलाह दी गई है। वहीं, उन्होंने हाल ही में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को ऐतिहासिक सिल्वर मेडल का खिताब भी दिलवाया था। यह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का पहला सिल्वर मेडल था।

भारत के लिए है एक बड़ा झटका

हालांकि, 28 जुलाई से कामनवेल्थ गेम्स की शुरूआत हो चुकी है। जहां नीरज का गेम्स से बाहर होना भारत के लिए एक बड़ा झटका है। वहीं, नीरज भारत की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक हैं। बता दें कि ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स में सिल्वर जीतने के बाद कामनवेल्थ गेम्स में बेस्ट देने की बात कही थी लेकिन अब उनकी इंजरी की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया है।

इससे पहले भी थी तकलीफ

वहीं, इससे पहले नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स में उतरने से पहले भी जांघ में दर्द की शिकायत की थी लेकिन इसके बावजूद वह मैदान में उतरे और ऐतिहासिक सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। हालांकि, नीरज ने अपने सबसे करीबी छोटे चाचा सुरेंद्र चोपड़ा को फोन पर बताया था कि दर्द ज्यादा है। फिर भी मैदान में उतरूंगा और बेहतर करने का प्रयास करूंगा, नहीं तो लोग समझ लेंगे कि दर्द का बहाना बनाकर मैदान छोड़ दिया। वहीं, उसके बाद नीरज मैदान पर उतरे और दर्द के बावजूद शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिखाया।

Related posts

Leave a Comment