जानियें कैसे घर में इस पौधे को लगाकर बन सकते है धनवानEnvironment Knowledge nature 

जानियें कैसे घर में इस पौधे को लगाकर बन सकते है धनवान

हिंदू धर्म शास्त्रों में अगर देखा जाए तो प्रकृति को सदैव देवता मानकर पूजा गया है। ऋग्वेद से लेकर सभी पुराणों में पेड़-पौधों के पूजन का जिक्र भी देखने को मिलता है। वैदिक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी अनेक ऐसे पौधों का वर्णन सुनने को मिलता है जिन्हें अपने घर में लगाने से किस्मत चमकने की बात कही जाती है। इनमें कुछ पौधे तो दुर्लभ की श्रेणी में आते हैं जो अब मुश्किल से ही मिल पाते हैं, जबकि कुछ पौधे आसानी से पौधों की नर्सरी में मिल जाते हैं।

कुछ राज्यों में इसे कहते है विद्या का पौधा

तो आइये आज हम ये जानते है ऐसे ही एक पौधे के बारे में जिसे धन खींचने वाला पौधा माना जाता है। यह पौधा है मयूरपंखी का पौधा। मोर के पंखों के समान नजर आने वाले इस पौधे में आश्चर्यजनक रूप से धन के भंडार भरने की ताकत होती है। देश के कुछ राज्यों में इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है।

बच्चे हमेशा किताबों में रखते है इसकी पत्ती

हम अक्सर देखते है कि बच्चे अपनी स्कूल की किताबों में इसकी पत्तियां इस विश्वास के साथ रखते हैं कि उससे अच्छी विद्या आती है। दरअसल विद्या का संबंध भी धन से ही होता है। यदि पढ़ लिखकर अच्छी विद्या हासिल कर ली जाए तो धन आने का मार्ग आसानी से खुल जाता है।

पौधे में होती है धनवान बनाने की मात्रा

मयूरपंखी के पौधे के बारे में मान्यता चली आ रही है कि यह देश के बड़े अमीरों के घर के गार्डन में लगा हुआ है, जिसके कारण ही वे अमीर बने हैं। फिर भी मान्यता जो भी हो, यह सच है कि इस पौधे में धनवान बनाने की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। मयूरपंखी का पौधा लगाने के कुछ नियम भी बनाए गए हैं ताकि उसका पूर्ण शुभ प्रभाव आपको प्राप्त हो सकें।

Summary
जानियें कैसे घर में इस पौधे को लगाकर बन सकते है धनवान
Article Name
जानियें कैसे घर में इस पौधे को लगाकर बन सकते है धनवान
Description
हिंदू धर्म शास्त्रों में अगर देखा जाए तो प्रकृति को सदैव देवता मानकर पूजा गया है। ऋग्वेद से लेकर सभी पुराणों में पेड़-पौधों के पूजन का जिक्र भी देखने को मिलता है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment