प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनाFeatured Article Interesting Knowledge News politics Social Media Trending समाचार 

जानिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में, ऐसे पा सकते हैं इसका लाभ

भारतीय जनता पार्टी 2014 में सरकार बनाने के बाद निम्न वर्ग से लेकर उच्च वर्ग के लोगों को कई तोहफा देते हुए चली आ रही है और यही वजह है कि उसकी सराहना भी हुई और उसका फल भी 2019 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला और भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की थी। हालांकि आज हम आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में बताएंगे जिसका लाभ आप आसानी से उठा सकते हैं।

क्या है योजना –

लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करने वाले केरल के कांग्रेस नेता अब्दुल्लाकट्टी ने थामा बीजेपी का दामन

 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक ऐसी योजना है जिसको भारतीय जनता पार्टी के सरकार के द्वारा 2015 में ही लागू किया गया है। जी हां इस योजना के लिए लाभार्थी की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और इस योजना में अधिकतम उम्र 50 साल रखी गई है दरअसल ये बीमा योजना है और उसकी मैच्योरिटी उम्र 55 साल रखी गई है यदि बिना कवर करने के दौरान निवेशक की मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को ₹2 लाख मिलेंगे।

संसद में कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कमाल का सेल्समैन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत इस को अपनाने वाले के लिए न्यूनतम आयु के बारे में तो बताया ही बताया गया है साथ ही साथ यह जानकारी भी दी गई है कि इसे हर साल रिवेन्यू करवाना पड़ेगा और इस दौरान अगर किसी ग्राहक की असमय मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को ₹2 लाख की सहायता राशि मिलेगी और यह राशि प्राप्त करने के लिए नॉमिनी को अपने दस्तावेज और पहचान संबंधित कागजात बैंक में जमा कराने होंगे।

 

गौरतलब है कि 2015 में लागू भी इस योजना से लगभग 6 करोड़ से भी ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं और इसका लाभ ले रहे हैं आपको बता दें कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस योजना की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ वेबसाइट पर मौजूद अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर केरल और उत्तर प्रदेश में भेदभाव करने का लगाया आरोप

Related posts

Leave a Comment