अरविन्द केजरीवाल को कांग्रेस से मिला झटकाNews 

केजरीवाल को कांग्रेस से मिला झटका

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं दरअसल उनकी परेशानी इसलिए भी बढ़ी हुई है मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई जिसके बाद लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस का सहारा लेना चाहा लेकिन कांग्रेस की ओर से उन्हें नकारात्मक परिणाम मिला है।

कांग्रेस और जेजेपी ने अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को नकारा – 

लोकसभा चुनाव 2019 की सारी तैयारियां लगभग लगभग पूरी हो चुकी हैं, और यह चुनाव अगले महीने 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक 7 चरणों में संपन्न होगा। हरियाणा में अपनी राजनीति भुनाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए कहा कि “देश के लोग नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में जेजेपी, आप और कांग्रेस साथ चुनाव लड़ते हैं तो हरियाणा की दस सीटों पर भाजपा हारेगी। राहुल गांधी इस पर विचार करें। “
अरविंद केजरीवाल के ट्वीट करते ही यह ट्वीट बड़ी तेजी से राजनीति की दुनिया में वायरल हुआ जिसके बाद सबसे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि “दिल बहलाने के लिए गालिब ख्याल अच्छा है, ख्याली पुलाव पकाते रहें केजरीवाल।” दूसरी ओर कांग्रेस और जेजेपी की ओर से भी इस ट्वीट को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई जिसमें कांग्रेस की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने अरविंद केजरीवाल के इस प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया वहीं जेजेपी नेता केसी बांगड़ ने भी कहा कि उनकी विचारधारा कांग्रेस से मेल ही नहीं खाती तो फिर गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जो कह रहे हैं वह कभी नहीं हो सकता।”
गौरतलब है कि कांग्रेस और जेजेपी दोनों का एक ही सुर में यही कहना था कि वह अकेले दम पर 10 सीट जीतने में सक्षम है उन्हें किसी भी प्रकार के प्रस्ताव और गठबंधन की कोई भी आवश्यकता नहीं है। वहीं अरविंद केजरीवाल के सामने अब चुनौती यह है कि वह हरियाणा में अकेले दम पर अपने प्रत्याशियों को उतारेंगे या फिर उन्हें हरियाणा की लोकसभा सीटों पर संतोष करना पड़ेगा।

मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment