फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप है डाउनBreaking News Interesting Social Media 

क्या आपका भी फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप है डाउन ? पढ़िए यह ख़बर…

दुनिया भर के यूजर लगातार हैशटैग का इस्तेमाल करके फेसबुक व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के ठीक तरीके से ना काम करने की शिकायत कर रहे हैं यह शिकायत फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के शिकायत सेक्शन के माध्यम से भी की जा रही है। लेकिन फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ठीक तरीके से काम क्यों नहीं कर रहा है यह कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
फेसबुक में भी स्वीकारा कि, “हो रही है समस्या” – 
दुनिया भर के यूजर्स फेसबुक में लॉग इन करने में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना उठा रहे हैं और इस दरमियान फेसबुक ने भी इस बात की जिम्मेदारी ली कि, हां फेसबुक में लोगों को लॉगइन करने के बाद कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फेसबुक ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि, “हम अवगत हैं कि कुछ लोगों को फेसबुक से जुड़े एप्स को इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। हम यथाशीघ्र इस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।”
दरअसल कई सारे यूजर्स ने जब फेसबुक लॉगइन किया तो उन्हें लॉगइन करने में समस्या होगी और अगर किसी भी तरीके से लॉगिन हो गया तो उसके बाद उनकी न्यूज़ फ़ीड खाली मिली जिसके बाद यूजर्स परेशान हो गए और उन्होंने कई सारी कोशिशों के बावजूद अपनी न्यूज़ फ़ीड को खाली ही पाया और धीरे-धीरे यह समस्या कई लोगों को शुरू हो गई और लोग इसकी शिकायत करने के लिए सामने आने लगे।
यह समस्या फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के साथ इसलिए भी बनी रही क्योंकि व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का मालिकाना हक फेसबुक के पास ही है। फेसबुक का कहना है कि यह दिक्कत DDos अटैक के कारण नहीं हुई है। फेसबुक ने इस बात की सफाई दी है कि फेसबुक पर किसी भी तरीके का साइबर अटैक नहीं हुआ है ना ही उसका डाटा चोरी हुआ है।
गौरतलब है कि फेसबुक ने अपने यूजर्स को निश्चिंत किया है कि जब कभी हैकर किसी वेबसाइट पर नकली ट्रेफिक भेजते हैं तो सर्वर पर बोझ पड़ने के कारण  बेबसाइट स्लो हो जाती है। दूसरी ओर डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस अटैक यानि कि ddos अटैक को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट ख़बरें सिर्फ India Alive पर.

Summary
आपका भी फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप है डाउन ? पढ़िए यह ख़बर - India Alive
Article Name
आपका भी फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप है डाउन ? पढ़िए यह ख़बर - India Alive
Description
दुनिया भर के यूजर लगातार हैशटैग का इस्तेमाल करके फेसबुक व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के ठीक तरीके से ना काम करने की शिकायत कर रहे हैं
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment