रणबीर और आलिया की उम्रBollywood Breaking News Entertainment 

कंगना रनौत ने रणबीर और आलिया की उम्र पर दिया बड़ा बयान

यूं तो कंगना रनौत अक्सर अपने बयान के कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं लेकिन इस बार उन्होंने बॉलीवुड में इन दिनों प्रेमी जोड़े के रूप में चर्चित रणबीर और आलिया की उम्र पर सवाल खड़ा किया है  जी हां, कंगना रनौत ने रणबीर और आलिया की उम्र पर एक बयान दिया है जिसकी वजह से शायद रणबीर और आलिया को कंगना से नाराज भी होना पड़ जाए तो चलिए जानते हैं कंगना ने  रणबीर और आलिया की उम्र पर क्या बयान दिया।

कंगना ने कहा 37 के रणबीर और 27 की आलिया –

कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू देने के दौरान रणबीर कपूर आलिया भट्ट की उम्र पर जोरदार तंज कसा है कंगना रनौत ने कहा है कि रणबीर कपूर की उम्र 37 साल है और आलिया भट्ट की उम्र 27 साल । दरअसल कंगना रनौत ने mid-day को हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें जब उनसे यह बोला गया कि रणबीर और आलिया यूथ आईकन के रूप में उभर सकते हैं तो कंगना रनौत इस पर बिफर गईम और उन्होंने कहा कि उन्हें युवा कहने की क्या जरूरत है ? 37 साल के रणबीर कपूर हैं और 27 साल की आलिया भट्ट ! मेरी मां के 27 साल की उम्र में 3 बच्चे थे।
कंगना रनौत यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे देश के मुद्दे पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि – “यह बिल्कुल गलत है, बच्चे हैं या डंब है, क्या हैं। जब सेक्स लाइफ को लेकर बात आती है तब इन एक्टर्स को कोई परेशानी नहीं होती। इंस्टा पर तस्वीरें साझा करते हैं। लेकिन जब देश को लेकर किसी मुद्दे पर बात आती है तब इसे पर्सनल चॉइस कहकर बचने की कोशिश करते हैं।”
कंगना रनौत ने इससे पहले भी आलिया भट्ट पर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जब मैंने ‘राज़ी’ देखी थी तब मैंने मेघना गुलजार और आलिया भट्ट को पर्सनली फोन करके शुभकामनाएं दी थी और मैं वैसे ही उम्मीद उनसे करती हूं।
तब आलिया भट्ट ने कहा था कि अगर कंगना रनौत मुझसे नाराज़ हैं तो मैं उनसे पर्सनली माफी मांग लूंगी मैं जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाती हूं। फिलहाल कंगना रनौत को खुश करने के लिए आलिया भट्ट इस बार क्या करेंगी यह तो आने वाला उनका बयान ही बताएगा।

Related posts

Leave a Comment