टाइटल ट्रैकBreaking News Entertainment News Trending 

जारी हुआ कलंक का टाइटल ट्रैक, लोगों ने कहा नंबर वन

कलंक फिल्म का अभी तक आपने टीजर देखा होगा और आपको वह पसंद भी आया होगा। लेकिन अब कलंक फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज कर दिया गया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। जी हां कलंक का टाइटल ट्रैक रिलीज होने के बाद वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर छाने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि कलंक के टाइटल ट्रैक में क्या खासियत है।
वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी लग रही है खूबसूरत – 
कलंक फिल्म की ओर से अभी तक 2 गाने रिलीज किए गए हैं। और इस गानों की रिलीज के बाद यूट्यूब पर इस मिलियन व्यूज भी मिले हैं, और लोगों ने इसे पसंद भी किया है। एक ओर जहां माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट के कत्थक मूव्स की खूब चर्चा हुई
तो वहीं दूसरी ओर जब कलंक फिल्म का दूसरा गाना फर्स्ट क्लास रिलीज हुआ तो उसमें वरुण धवन और कियारा आडवाणी का भी खूब गुणगान किया गया । लेकिन अब कलंक फिल्म की ओर से तीसरी बार दर्शकों के लिए कुछ रोमांचक प्रस्तुत किया गया है। जी हां कलंक फिल्म की ओर से कलंक फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं कलंक फिल्म के इस टाइटल ट्रैक को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने आवाज दी है।
कलंक फिल्म के टाइटल ट्रैक की शुरुआत हवाओं में बहेंगे – घटाओं में रहेंगे से शुरू होती है। और लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं खास बात यह है कि कलंक फिल्म के इस टाइटल ट्रैक में म्यूजिक और केमिस्ट्री का जो तड़का देखने को मिल रहा है वह शायद वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी ही पूरा कर सकती थी।
बता दें कि कलंक फिल्म कई कारणों से  खास है  जिसमें कई कलाकार ऐसे हैं जो  सालों बाद एक साथ काम करेंगे तो कई कलाकार ऐसे भी हैं, जो तीसरी या चौथी बार एक साथ काम करते हुए नजर आने वाले हैं।
एक ओर जहां वरुण धवन और आलिया भट्ट चौथी बार फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे तो वहीं 21 साल बाद संजय दत्त माधुरी दीक्षित के साथ फिल्मों में नजर आने वाले हैं। ख़ास बात यह है कि इस फिल्म में कई कलाकार है जिसकी वजह से भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है, वहीं इस फिल्म में संजय दत्त का लुक भी काफी जबर्दस्त है।

Related posts

Leave a Comment