JNUSU परिणामNews politics 

JNUSU 2019 परिणाम घोषित, वाम दलों के रंग रंगी यूनिवर्सिटी

17 सितम्बर की शाम, JNUSU के परिणाम का वक़्त. सभी उम्मीदवारों की सांसे थमी हुई, कि पूरे एक साल तक JNUSU की राजनीति किस तरफ बहेगी. परिणाम घोषित हुए. और फिर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में एक बार फिर से वाम दल ने धमाकेदार जीत दर्ज़ की. आइशी घोष (student fedearation of India) को इस बार छात्रसंघ का अध्यक्ष घोषित किया गया है. इतना ही नहीं, बल्कि बाकी के 3 मुख्य पदों पर भी वाम दलों का परचम रहा. जिनमें साकेत मून (democratic students’ federation) को उपाध्यक्ष, सतीश चन्द्र यादव (all India students’ association) को महासचिव और मोहम्मद दानिश (all India students’ federation)को संयुक्त सचिव का पद मिला.

कौन रहा कितने पानी में

अध्यक्ष रहीं आइशी घोष को 5728 वोट्स में से 2313 वोट्स मिले, वहीँ ABVP के मनीष जागीड़ 1128 वोट्स के साथ दूसरे पायदान पर रहे. और तीसरे नम्बर पर रहे जीतेंद्र सुना को 1121 वोट्स मिले, जीतेन्द्र BAPSA पार्टी से हैं.

दरअसल जेएनयू में छात्र संघ चुनाव 2019, 6 सितम्बर को ही हो चुके थे. और साथ ही सारे मतों की गिनती 8 सितम्बर को ही पूरी हो गयी थी. विश्लेषकों का अंदाज़ा भी यही था, कि जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में वाम दलों का ही डंका बजने वाला है. परन्तु दो छात्रों की शिकायत दर्ज़ करवाने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने उस वक़्त रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी थी. मंगलवार 17 सितम्बर, दोपहर में जब दिल्ली हाई कोर्ट में जब इस बात पर सुनवाई हुई तो कोर्ट ने जेएनयू इलेक्शन बॉडी को छात्रसंघ चुनाव के नतीज़े घोषित करने की इज़ाज़त दी. इसके बाद शाम को जेएनयू ने चुनाव परिणाम घोषित किये.

नतीज़े घोषित होते ही लेफ्ट यूनिट ने ढपली बजाकर और गाना गाकर ख़ुशी ज़ाहिर की. देर शाम जेएनयू ‘लाल सलाम’ और ‘रेड सल्यूट तो रेड कामरेड’ के नारों से गूँज उठा.

यह भी पढ़ें- पाक अधिकृत कश्मीर में इमरान खान की रैली में लगे पाकिस्तान विरोधी नारे

Related posts

Leave a Comment