शशिभूषण पांडे उर्फ़ समदNews politics Social Media 

शशिभूषण पांडे ने JNU के छात्र संघ चुनावों में बनाया इतिहास

इस बार 17 सितम्बर को आये जेएनयू छात्रसंघ चुनावों में एक इतिहास बना है. शशिभूषण पांडे उर्फ़ समद ने इस बार जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में काउंसलर पद पर चुनाव जीता है. समद स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज के छात्र हैं. उन्होंने 1479 वोट्स में से कुल 714 वोट्स हासिल किये. पर अहम बात ये है कि समद ने इस चुनाव को जीतने के साथ-साथ जेएनयू के इतिहास में अपना नाम दर्ज़ करा लिया है. क्योंकि ये दावा किया जा रहा है, कि समद जेएनयू के पहले ऐसे विजुअली इम्पेयर्ड छात्र हैं, जिसने कोई चुनाव जीता है.

शशिभूषण पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि, “मैं जेएनयू के पूरे इतिहास का पहला विजुअली इम्पेयर्ड उम्मीदवार हूँ, जो चुनाव जीता है. इसलिए मैं हमारे समुदाय (नेत्रहीन) के लिए जो सुविधाएँ कैंपस में नहीं हैं, उसपर पूरी निष्ठा से काम करने की कोशिश करूंगा. कैंपस के मुद्दे हमारे मुद्दे हैं.”

एक वायरल विडियो ने दिलायी पॉपुलैरिटी:

जिस रोज़ जेएनयू चुनाव 2019 सम्पन्न हुआ, यानी 6 सितम्बर, उस दिन समद ने एक नज़्म पढ़ी थी. नज़्म का नाम था ‘दस्तूर’, ये एक पाकिस्तानी इंकलाबी शायर हबीब ज़ालिब की नज़्म है. नज़्म गाते ही, समद सोशल मीडिया पर छा गये. उनका ये विडियो खूब वायरल हुआ.

थोड़ा और जानते हैं समद के बारे में:

समद जेएनयू से स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज से मॉडर्न हिस्ट्री में एम. ए. कर रहे हैं. समद मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के निवासी हैं. उन्हें बचपन में ग्लूकोमा की बीमारी होने की वजह से, उन्हें अपनी दृष्टि खोनी पड़ी. समद बताते हैं, कि उनके पिता ने हमेशा उनका बहुत ख़याल रखा, और बचपन में उनके 14-15 ऑपरेशन हुए. पर उनकी ये बीमारी ठीक नहीं हुई, फिर भी उनके पिता ने वक़्त पर उन्हें स्कूल भेज दिया. बनारस के एक ट्रस्टी स्कूल में पढाई करने के बाद उन्होंने बीएचयू से पढाई की.

 

यह भी पढ़ें:- JNUSU 2019 परिणाम घोषित, वाम दलों के रंग रंगी यूनिवर्सिटी

Related posts

Leave a Comment