मानवाधिकार के उल्लंघनNews politics 

कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन का दूंगी सबूत : शेहला राशिद

जम्मू कश्मीर में जब से भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35a समाप्त किया है तब से लेकर कुछ पाकिस्तान प्रेमी भारतीय सेना के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैजल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह भारत से बाहर जाकर कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तो वहीं 2 साल पुरानी देश की टुकड़े-टुकड़े गए एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। इस टुकड़े टुकड़े गैंग की सदस्य शेहला राशिद ने ट्विटर पर सेना के खिलाफ दुष्प्रचार का अभियान शुरू कर दिया है। जिसके बाद शेहला राशिद के ऊपर सेना ने एफ आई आर दर्ज करवाई।

अपने ऊपर हुए f.i.r. के बाद मीडिया से बात करते हुए जेएनयू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष शेहला राशिद ने कहा कि वह कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन का सबूत देंगीं। मगर सेना जांच करने के लिए तैयार हो जाए।

कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन होने का किया है दावा

शेहला राशिद

शहला राशिद ने बीते 18 अगस्त को ट्विटर पर दावा किया था कि भारतीय सेना कश्मीर में कर्फ्यू के दौरान लोगों को घरों से निकाल रही है। वह लगातार कश्मीर में लोगों के घरों पर छापे मार रही है और उन्हें प्रताड़ित कर रही है। जब भारतीय सेना ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी तो मीडिया ने शहला राशिद से सवाल पूछे मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए शहला रशीद ने कहा कि जब भारतीय सेना इसकी जांच के लिए एक टीम का गठन करेगी। तब वह अपनी बात को साबित करने के लिए सबूत सामने रखेंगीं।

शहला राशिद ने यह भी कहा कि उन्होंने जिन लोगों से भी बातें की है और जिन्होंने उनको यह बातें बताई हैं उनके झूठ बोलने का कोई भी कारण नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने जम्मू कश्मीर के विषय में कई बातें कही है कि वहां पर लोगों के पास सिलेंडर नहीं है और लोगों के पास मेडिकल सुविधाएं दी उपलब्ध नहीं हैं। मगर मेरी इन बातों पर गौर नहीं किया गया।

देश भर की राजनीति मनोरंजन की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमसे indiaalive.in पर।
Summary
कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन का दूंगी सबूत : शेहला राशिद
Article Name
कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन का दूंगी सबूत : शेहला राशिद
Description
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष शहला राशिद ने जम्मू कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन का दावा किया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment