सार्क सम्मेलन में भारत शामिल नहीं होगाBreaking News Featured Article News Opinion Trending हिन्दी लेख 

सार्क सम्मेलन में भारत शामिल नहीं होगा

भारत के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने साफ तौर पर यह स्पष्ट कर दिया है कि इस साल होने वाले सार्क सम्मेलन में भारत शामिल नहीं होगा ।  उन्होंने बताया कि करतारपुर कॉरिडोर पहल का पाकिस्तान के साथ बातचीत से किसी भी प्रकार से कोई लेना देना नहीं है । पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो आतंक और आतंकवादियों दोनों को बढ़ावा देता है और हमेशा से भारत के प्रति उसका व्यवहार गलत ही रहा है । भारत में आतंकवादी घटनाएं केवल और केवल पाकिस्तान के द्वारा ही कराई जाती है । ऐसे में पाकिस्तान से बात किसी भी पैनल पर करना उचित नहीं है जब तक कि पाकिस्तान भारत में आतंकवादी गतिविधियां बंद नहीं करता । इसलिए सार्क सम्मेलन में भारत शामिल नहीं होगा, उससे किसी भी प्रकार की कोई भी बातचीत नहीं होगी ।

सार्क सम्मेलन में भारत शामिल नहीं होगा

उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर से संबंधित बात को करते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो लंबे समय से कॉरिडोर की मांग करता रहा है ।  जिससे कि भारतीय सिख श्रद्धालु बिना वीजा के करतारपुर में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक आराम से और जा सके। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि पाकिस्तान ने पहली बार सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है । पाकिस्तान के मामले में सकारात्मक प्रतिक्रिया देने का मतलब यह नहीं है कि पाकिस्तान से पाकिस्तान के साथ आतंक और बातचीत दोनों साथ नहीं चल सकते । पाकिस्तान को भारत में हो रहे आतंकवादी घटनाओं पर लगाम लगानी होगी अन्यथा भारत किसी भी तरीके से कोई भी बातचीत पाकिस्तान से नहीं करेगा और ना सार्क सम्मेलन में भारत शामिल नहीं होगा।

सार्क सम्मेलन में भारत शामिल नहीं होगा, भारत के विदेश मंत्री तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार और प्रसार के लिए वहां पर स्थित है। उन्होंने पाकिस्तान से बातचीत के संबंध में उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान से सभी बातचीत कर सकता है लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बंद करना होगा । बातचीत शुरू करने कोई बहुत बड़ा मसला नहीं है लेकिन बातचीत शुरू करने के लिए पाकिस्तान को आतंकवाद को खत्म करना होगा ।  गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने देश में इस कॉरिडोर की आधारशिला रखने वाले हैं और ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले 6 महीने के भीतर ही इस कॉरिडोर के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा ।

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

Related posts

Leave a Comment