बहरीन में 200 साल पुराने मंदिर की परियोजना का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी 22 अगस्त को फ्रांस की यात्रा पर जाएंगे। जहां पर वह फ्रांस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 22 अगस्त को फ्रांस के साथ द्विपक्षीय वार्ता समाप्त होने के बाद 23 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाएंगे। वहीं से 24 अगस्त को वह बहरीन की यात्रा पर जाएंगे। जिसके बाद 25 अगस्त को G7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए वह फिर से फ्रांस लौट आएंगे। फ्रांस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
इन यात्राओं के दौरान भारत के प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ताओं पर समझौते करेंगे। 24 अगस्त की बहरीन की यात्रा के दौरान हुआ बहरीन में 200 साल पुराने मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण का है।
भव्य होगा 200 साल पुराने मंदिर का पुनर्निर्माण

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बहरीन में रह रहे प्रवासी भारतीयों से मिलने की खुशी जताई। उन्होंने यह भी कहा कि वह बहरीन में रह रहे भारतीयों से मिलकर खुश होंगे। 200 साल पुराना श्रीनाथ मंदिर $45000 की लागत से पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस मंदिर के 80% भाग में श्रद्धालुओं के लिए जगह बनाई जाएगी। वही मंदिर में एक संग्रहालय के साथ-साथ एक ध्यान केंद्र भी बनाया जाएगा। बहरीन की यात्रा पर जाने वाले श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे।
बहरीन के शासक से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी
अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी बहरीन के शासक शेख हमद बिन इसा अल खलीफा से मिलेंगे। इसके साथ-साथ वाह बहरीन के अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बहरीन की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 7 सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस वापस जाएंगे। जहां पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भारत की द्विपक्षीय वार्ता संपन्न होगी। जिसमें कश्मीर मुद्दे को लेकर भी बातचीत की जा सकती है।
देश की ताजा खबरें को जानने के लिए हम से जुड़े indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



