Breaking News Knowledge News 

दिवाली में कैसे मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दिवाली हर और जगमगाहट का पर्व है। यह पर्व आकर्षक बिजली सज्जा से लेकर मनमोहक रंगोलियों से परिपूर्ण होता है। ऐसे में कोई अशुभ कार्य करने से आप महालक्ष्मी की कृपा से वंचित हो सकते हैं।

जरूर देखें – राफेल शस्त्र पूजा पर आया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

  मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें दिवाली में

दीपावली मां लक्ष्मी का जन्मोत्सव पर्व है। विशेष तौर पर हिंदू परिवार इस दिन विधि विधान से पूजा पाठ करता है। जिससे मां लक्ष्मी का घर में वास हो। ऐसे में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखकर अपनी पूजा को शुभ और मंगल बना सकते हैं। सर्वप्रथम पूजा पर बैठने के बाद, पूजा खत्म होने के पूर्व बार-बार ना उठे। इस बात का ध्यान रखें कि पूजा करने से पहले पूजा करने की जितनी भी सामग्रियां हैं सब एकत्रित कर लें। बार-बार पूजा में उठने से पूजा भंग होती है। अशुद्ध होने की अवस्था में बिल्कुल भी पूजा ना करें।

ऐसा ना हो कि आप शौच से आए हो और गंगाजल छिड़क कर पूजा कर ले। इससे आप पूर्ण रूप से शुद्ध नहीं होते हैं। अतः पूजा करने से पूर्व स्नान करके ही पूजा में बैठे। इस बात का विशेष तौर पर ध्यान दें की पूजा में अशुद्ध वस्त्र ना पहने। जब आप महालक्ष्मी का पूजन करने बैठ रहे हैं तो नए वस्त्र धारण करके ही पूजा करें। या ऐसे वस्त्र जिन्हें धुलने के बाद दोबारा ना पहना गया हो और वस्त्रों को धारण करके भी पूजा किया सकता है।

कुछ लोग केवल धोती पहनकर पूजा में बैठ जाते हैं जबकि ऐसा करना भी अशुभ माना जाता है। दिवाली में मां लक्ष्मी के पूजन में पूर्ण रूप से वस्त्र धारण करके ही पूजा करने बैठें।  पूजा कभी अकेले बैठकर ना करें जब परिवार के सभी व्यक्ति एकत्रित हो जाएं तभी पूजा करने के लिए बैठें। अकेले बैठकर भी दीपावली की पूजा करने से महालक्ष्मी संतुष्ट नहीं होती हैं।

पूजा के दौरान किसी बात को लेकर गुस्सा होना बहुत ही अशुभ माना जाता है। अतः शांत मन से बैठकर ही पूजा करें।

Related posts

Leave a Comment