Breaking News International Affairs News 

अयोध्या दीपोत्सव: साढ़े पांच लाख दीयों से जगमगाया सरयू तट

राम जन्म भूमि अयोध्या में शनिवार को करीब साढ़े पांच लाख दीपों से जगमगा उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर अयोध्या की धरती पर इतिहास लिखा गया। अयोध्या दीपोत्सव 2019 में जलाए गए दीपों को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया है। इस बार अयोध्या दीपोत्सव में लगभग 6 लाख लोगों ने दीप प्रज्वलित कर इस ऐतिहासिक क्षण को और भी खास बना दिया। सरकार की ओर से हर 12 दिन में बन रहे इतिहास के चलते भक्तों के राम मंदिर पर आने वाले फैसले में और भी सकारात्मकता बढ़ गई है।

जरूर देखें – जल्द मिल सकती है राम भक्तों को खुशखबरी : योगी आदित्यनाथ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैकड़ों वर्ष की गुलामी के बाद देश अपना सत्व भूल गया था और आजादी के बाद जिस सत्व को तत्काल जगाने की आवश्यकता थी, उसे जाग्रत होने में 70 वर्ष लग गए।

अयोध्या में राम के राज्याभिषेक के बाद सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और हमारा शासन रामराज्य का उदाहरण है। पिछली सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं। पीएम मोदी ने राम राज्य की धारणा को साकार किया है। मोदी ने भारत की परंपरा को विश्व पटल पर रखा है। भारत दुनिया में विश्वगुरू के रूप में स्थापित हो रहा है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा, ‘भारत किसी को छेड़ता नहीं, अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़ता नहीं।’

अयोध्या में इस समारोह के मौके पर राम और सीता की शोभायात्रा देखने के लिए भी काफी मात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। अयोध्या में राम के जीवन वृतांत को दर्शाती 11 झाकियों की शोभायात्रा निकाली गईं। राम की पैड़ी में लाखों दीपों के जलने से अयोध्या जगमगा उठी। इसी के साथ अयोध्या ने अपना पिछला रिकॉर्ड 3 लाख 1186 को तोड़ दिया। अयोध्या में दीपों के महाकुंभ पर्व को मनाने की तैयारी पिछले एक माह से चल रही थी।मुख्यमंत्री योगी के साथ कई मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related posts

Leave a Comment