प्रयागराज में लग रही मौनी अमावस्या पर पुण्य की डुबकी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उमड़ पड़ा आस्था का जनसैलाब
वहीं, सनातन धर्म में मान्यता है कि मौनी अमावस्या को पवित्र संगम में डुबकी लगाने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है। इस कामना के साथ संगम पर देर रात से श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई थी। ठंड व हल्की सी बारिश के बावजूद मेला क्षेत्र में आस्था का जनसमुद्र उमड़ा। पुण्य की कामना से लोग हर-हर गंगे के बोल लगाते हुए संगम में डुबकी लगा रहे हैं। जहां प्रयागराज में दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे है।
बढ़ाई गई स्नान घाटों की संख्या
जिला प्रशासन का अनुमान है कि आज मेला में कम से कम दो करोड़ तक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके मद्देनजर संपूर्ण मेला क्षेत्र में स्नान घाटों की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही साथ सर्कुलेटिंग एरिया को भी बढ़ाया गया है। आपको बता दे कि आज रात में हुई बारिश से जगह-जगह पर कीचड़ भी देखने को मिला है। मार्गों पर फिसलन के चलते पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को भी शकर प्लेटों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की टीम सभी घाटों पर निगरानी बनाए रखे हुए हैं। जगह-जगह पर साइन एस के माध्यम से दिशा निर्देश दिया गया है। जहां मेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है।

