बड़ी खबर.. इतनी कम उम्र में गोविंदा के भतीजे का निधन हुआ, पढ़े पूरी खबर
गौरतलब है कि इस बार नया साल शुरुआत में तो गोविंदा के लिए काफी खुशियां लेकर आया था, लेकिन इस महीने के खत्म होते होते उन सभी खुशियों को मानो ग्रहण सा लग गया। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गोविंदा के भतीजे का निधन हो चुका है। इसके इलावा आपको ये जान कर और भी ज्यादा हैरानी होगी कि उनके भतीजे की उम्र अभी महज चौंतीस साल थी। बहरहाल गोविंदा ने काफी लम्बे समय बाद अपनी फिल्म रंगीला राजा से बड़े परदे पर वापसी की थी। मगर ऐसा लगता है कि उनके दुखों को उनकी खुशियां रास नहीं आई। गौरतलब है कि गोविंदा के भतीजे का नाम जन्मेन्द्र आहूजा था और उनकी डेड बॉडी उनके ही अपार्टमेंट से बरामद की गई।

गोविंदा के भतीजे का निधन ..
फ़िलहाल तो बॉडी को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन फिर भी गोविंदा के भतीजे का निधन होने से उनका पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है। बता दे कि जन्मेन्द्र आहूजा गोविंदा के बड़े भाई कीर्ति कुमार आहूजा के बेटे थे। जो एक फिल्म प्रोड्यूसर भी है। वही अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि जन्मेन्द्र आहूजा का निधन वास्तव में दिल का दौरा पड़ने से ही हुआ है। जी हां जन्मेन्द्र मुंबई के वर्सोवा इलाके में रहते थे। दरअसल सुबह के समय अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मगर अफ़सोस कि अस्पताल ले जाने के बाद पता चला कि उनकी पहले से ही मौत हो चुकी है। बहरहाल जन्मेन्द्र कीर्ति कुमार के इकलौते बेटे थे और अब उनके निधन के बाद पूरा परिवार काफी शोक में है।
बता दे कि गोविंदा, कृष्णा अभिषेक, रागिनी खन्ना और परिवार के बाकी सभी सदस्य फ़िलहाल उनके वर्सोवा वाले घर में ही मौजूद है। जी हां दोपहर के बाद मुंबई की पवन हंस श्मशान भूमि पर जनमेंद्र आहूजा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके इलावा आपको जान कर हैरानी होगी कि जन्मेन्द्र आहूजा वास्तव में कीर्ति कुमार जी का गोद लिया हुआ बेटा है। अगर सूत्रों की माने तो जन्मेन्द्र आहूजा वास्तव में कीर्ति कुमार के घर काम करने वाले नौकर महेंद्र और लाली का बेटा था। मगर कीर्ति कुमार ने अपने घर काम करने वाली नौकर लाली से शादी कर ली थी। ऐसे में जन्मेन्द्र आहूजा क़ानूनी रूप से कीर्ति कुमार का बेटा बन गया था।
बहरहाल इतनी कम उम्र में गोविंदा के भतीजे का निधन होने से हर किसी को काफी बड़ा सदमा लगा है।
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।

