आंखों के आसपास की सूजन हटाने के लिए पांच बेहतरीन उपाय
आंखों की आस पास की त्वचा काफी पतली और संवेदनशील होती है इस वजह से आंखों के आसपास की जगह पर सूजन होना एक मामूली बात है कई प्रकार की चीजों के कारण आंखों में सूजन हो जाती है। जैसे नींद पूरी न होना थकावट का होना और रोना बाजार में आंखों में सूजन कम करने की काफी दवाइयां मौजूद हैं। लेकिन इनके उपयोग से आंखों मैं नुकसान ही पहुंचता है। वैसे भी आंख शरीर का एक प्यारा हिस्सा है। जिसको सुंदर बनाए रखने के लिए हम क्या क्या नहीं करते हैं। ऐसी कई सारी चीजें हैं जिससे आप आंखों के आसपास की सूजन रोकने के लिए कर सकते हैं।
सूजन रोकने के कारण और उनके उपाय
1. जैसा कि हम जानते हैं अगर हमारी नींद पूरी नहीं हो पा रही है तो हमको स्किन की प्रॉब्लम हो सकती है। उसमें हमारी आंखें भी आती है। जो बहुत ही संवेदनशील होती है। अक्सर नींद ना आने की वजह से आंखों के आसपास सूजन हो जाती है। प्रतिदिन 7:00 से 8:00 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
2. हमारी त्वचा की खूबसूरती में तो यह आदत चार चांद लगा सकती है। सूजन होने की एक वजह पानी की कमी भी हो सकती है। प्रतिदिन हमें कम से कम चार से 5 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए और सिर्फ दिन में ही नहीं रात में भी पानी पी कर ही सोना चाहिए।
3. खाने में नमक ज्यादा हो जाने से खाने का पूरा स्वाद खराब हो जाता है। उसी तरीके से शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा होने से सेहत को कई तरीके से नुक्सान पहुंचा सकता है। आंखों में सूजन की वजह ज्यादा नमक लेना भी हो सकता है।
बर्फ से आंखों की सूजन को कम करने का तरीका
अगर हमारी आंखों में तनाव के साथ-साथ सूजन है तो हम एक साफ कपड़े में बर्फ लपेटे और उसको अपनी बंद आंखों में रखें। ऐसा करते ही 5 से 10 मिनट में हमारे आंखों के आसपास की सूजन कम हो जाएगी।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



