आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा हमें दूसरे तरीके से भी समझाने आता है
जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकवाद और आतंकवादी घटनाएं बढ़ रहे हैं । आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर कड़ा रुख व्यक्त करते हुए पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दे डाली है । उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के द्वारा लगातार आतंकवाद को समर्थन दिया जाता रहेगा तो भारतीय सेना को आतंकवादियों को समझाने का दूसरा तरीका भी बेहद अच्छी तरीके से आता है ।
भारतीय सेना इस कार्य में पूरी तरह से सक्षम है कि आतंकवाद और आतंकवादियों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए बहुत दूसरे एक्शन भी ले सकती है । गौरतलब है कि सितंबर 2016 में पाकिस्तानी आतंकियों के द्वारा जम्मू-कश्मीर के उरी में आर्मी कैंप पर हमला किया गया था । जिसके बाद भारतीय सेना ने एलओसी को पार करने के बाद एक सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था । इस सर्जिकल स्ट्राइक के द्वारा 28 सितंबर 2016 में भारतीय सेना नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ जाकर आतंकवादियों के अनेक लांच पैड को तबाह कर दिया था । जिसके वजह से पाकिस्तान के अनगिनत आतंकवादी मारे गए थे ।
आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान की रणनीति जम्मू कश्मीर को लेकर बेहद ही साफ है । उन्होंने बताया कि पाकिस्तान का मकसद है कि वह छद्म युद्ध के जरिए भारतीय सेना पर भारत के केंद्र सरकार को उलझाये रखें । इस बारे में उन्होंने आगे बताया कि मैं और भारतीय सेना इस बात को लेकर भारत की जनता को आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि भारतीय सेना भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर को देश का हिस्सा बनाए रखने के लिए अपने जान पर भी खेल सकती है । इसे पाकिस्तान या फिर कोई और अन्य देश या कोई अन्य किसी तरह अन्य तरह से कोई भी जम्मू-कश्मीर को हमसे नहीं छीन सकता । कोई भी देश हमसे कानूनी तौर पर भी जम्मू और कश्मीर को नहीं सकता क्योंकि जम्मू और कश्मीर कानूनी तौर पर भारत का एक अभिन्न अंग था है और रहेगा ।

