जम्मू कश्मीर सचिवालय से हटा लिया गया राज्य का झंडा
5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35a की समाप्ति के बाद वहां के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त कर दिया। इसके साथ ही अब जम्मू-कश्मीर को मिलने वाले विशेष प्रावधान समाप्त हो चुके हैं। जिसके कारण अब वहां के राज्य का एक अलग झंडा भी नहीं होगा।
केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद अब जम्मू कश्मीर सचिवालय से राज्य का झंडा हटा लिया गया है। यह झंडा लाल रंग का था जिस पर तीन खड़ी पट्टियां थी और बीच में हल बना हुआ था। झंडा सचिवालय में रोज तिरंगे के साथ कराया जाता था। मगर अब जम्मू कश्मीर राज्य में भी केवल और केवल भारतीय झंडा तिरंगा ही लहराया जाएगा। वहां के राज्य का कोई अलग झंडा अब समाप्त कर दिया गया है।
जम्मू कश्मीर सचिवालय में अब केवल फहराया जाएगा तिरंगा
जम्मू कश्मीर सचिवालय से राज्य का झंडा हटाए जाने के बाद वहां के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिनों में ही जम्मू कश्मीर की सभी सरकारी बिल्डिंगों से राज्य का झंडा हटा लिया जाएगा। राज्य की विधान सभा द्वारा 7 जून 1952 को अपनाया गया था। घाटी के झंडे में बनी हुई लाल रंग में तीन पट्टी या जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थीं जो कि अब भारतीय झंडे के तले आ चुकी हैं। घाटी के कुछ क्षेत्रों में अभी भी सरकार द्वारा प्रतिबंध लगे हुए हैं। जबकि कुछ जगहों पर ढील दी गई है।
आतंकी घटनाओं में आई है कमी

घाटी से केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 से हटाए जाने के बाद से वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। ऐसे में सेना घाटी के चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। वहां पर होने वाली आतंकी गतिविधियों में भारी मात्रा में कमी देखने को मिली है। 5 अगस्त के बाद से केवल एक या दो ही आतंकी घटनाएं सामने आई हैं। जिनमें भारतीय सेना ने आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



