बिना शादी पिता बनना चाहते हैं सलमान खान
सलमान खान की हाल ही में भारत फिल्म रिलीज होने जा रही है। इस दौरान वह अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं और वह ऐसी कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं जिसकी वजह से उनकी फिल्म के प्रमोशन में कोई भी असर पड़े। यही वजह है कि भारत फिल्म के प्रमोशन के दौरान टेलीविजन इंटरव्यू में ज्यादातर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब सलमान खान बेहिचक देते हुए नजर आ रहे हैं। एक इंटरव्यू में एक सवाल का जवाब देते हुए सलमान खान ने बिना शादी पिता बनने की इच्छा जताई है।
क्या कहा है सलमान खान ने –

सलमान खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक टेलीविजन शो के सेट पर पहुंचे थे जहां पर जब उनसे उनकी शादी से हटकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बिना हिचक के इस सवाल का जवाब दिया। सल्लू से इस शो में जो सवाल पूछा गया , वह थोड़ा अटपटे तरीके से पूछा गया ताकि सलमान खान को ऐसा न लगे कि उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा जा रहा है।
सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का फर्स्ट लुक जारी हुआ
इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि – क्या वह पिता बनना चाहते हैं ? तो सलमान खान ने बिना हिचकिचाहट कहा कि, “हां, वह पिता बनना चाहते हैं लेकिन उसकी कोई मां नहीं होगी। इसका मतलब यह हुआ कि सलमान ने बातों-बातों में इस ओर इशारा किया है कि सलमान खान बिना शादी पिता बनना चाहते हैं। आपको बता दें कि सलमान खान बिना शादी पिता बनना चाहते हैं लेकिन वह ऐसा इसलिए करना चाहते हैं क्योंकि उनके ऊपर अभी कई अदालती मुकदमे चल रहे हैं जिन पर अभी तक कोर्ट के द्वारा अंतिम फैसला नहीं सुनाया गया है।
सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’का गाना हुआ लीक
फिलहाल सलमान खान बिना शादी पिता बनने की इच्छा जता दिए हैं और अब देखना यह है कि सलमान खान आखिर किसी बच्चे को गोद लेकर पिता की भूमिका निभाएंगे या फिर वह क्या कुछ नया करेंगे यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
सलमान खान के बिजनेस पार्टनर पर लगा, मॉडल से मार-पीट का आरोप

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

